फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत; पुलिस ने साधी चुप्पी

Wed, 19 Jul 2023 11:39 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

मृतक के पिता का आरोप है कि गंगापुर के आसपास अवैध शराब का कारोबार होता है और लोगों को आसानी से शराब मिल जाती है। उसके बेटे को भी गंगापुर के पास ही शराब मिली, जिसके सेवन के बाद उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुजरे गाड़ी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाला गांव में मंगलवार रात जहरीली शराब पीने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही दीपक प्रकाश सिंह के बेटे विकास कुमार (27) के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने मौत का कारण संदिग्ध मानते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में मृतक विकास के पिता दीपक प्रकाश सिंह का कहना है कि उनका बेटा गंगापुर में मोटिया का काम करता था। देर शाम वह शराब पीकर घर लौटा था। परिवार के लोगों को मुर्गा बनाकर देने को कहा। मृतक के पिता ने बताया कि इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बार-बार उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की। वह बेचैनी महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसे लेकर लोग अस्पताल के लिए निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाद में घटना की जानकारी मुसरीघरारी पुलिस को दी गई।

मृतक विकास कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन

गंगापुर में आसानी से मिल रही शराब
मृतक के पिता का आरोप है कि गंगापुर के आसपास अवैध शराब का कारोबार होता है और लोगों को आसानी से शराब मिल जाती है। उसके बेटे को भी गंगापुर के पास ही शराब मिली, जिसके सेवन के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


‘मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं’
मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संदिग्ध स्थिति में मौत मानते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें