प्लास्टिक की थैली में महिला का मिला अधजला शव
- फोटो : अमर उजाला
नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के नीचे एक प्लास्टिक की थैली में शव पड़ा हुआ मिला था। जिस कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय राहगीरों की जब नजर पड़ी और नजदीक से जाकर देखा गया तो पता चला कि उसमें एक महिला का जला हुआ शव है। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को उमड पड़ी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी से शव को निकालकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में नगर थाना प्रभारी देवराज राय ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक में बांधकर या फेंका गया है।