फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: खगड़िया में सात साल की बच्ची से मूंह में कपड़ा ठूंसकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Mon, 08 May 2023 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

पीड़ित बच्ची ने मां को बताया कि पड़ोस का ही एक 28 साल का व्यक्ति सोए अवस्था में उसे उठाकर पास के बगीचे में ले गया। जहां वह उसके कपड़े उतारने लगा, तब वह जगी और चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर मेरे साथ गंदा काम किया और फिर भाग गया।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित की मां की शिकयत पर पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पति बिहार से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपनी बेटियों के साथ गांव में रहती है। शनिवार की रात भी हर दिन की तरह वह अपने घर में सो रही थी। बेटियां गर्मी के करण छत पर सो रही थीं। तभी देर रात सात साल की नाबालिग बेटी रोते हुए दरवाजा पीटने लगी। जब महिला ने जग कर दरवाजा खोला तो उसकी बेटी नग्न अवस्था में रो रही थी।

पूछने पर बच्ची ने मां को बताया कि पड़ोस का ही एक 28 साल का व्यक्ति सोए अवस्था में उसे उठाकर पास के बगीचे में ले गया। जहां वह उसके कपड़े उतारने लगा, तब वह जगी और चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर मेरे साथ गंदा काम किया और फिर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुटी गई है। गोगरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को महिला थाना को फॉरवर्ड कर दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें