बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना के पीएंडटी कॉलोनी में एक स्कूली छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सारण जिले के अमनौर गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र राहुल(15) किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। राहुल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। इसी से परेशान होकर राहुल ने घर के एक कमरे में अपने को बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने बताया कि जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।