फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक अधेड़ ने एक युवक को गमछे से हाथ बांधकर घसीटकर पीटा; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 13 Aug 2023 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक अधेड़ गमछे से एक युवक के हाथ बांधकर घसीटकर पीट रहा है। पीटने वाला व्यक्ति ने पिटने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। वहीं, वीडियो सामने आने पर लोग कुछ और बाते कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से एक व्यक्ति के हाथ बांध कर रोड पर घसीट कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक अधेड़ व्यक्ति गमछे से एक शख्स के हाथ बांध कर लात, मुक्के और डंडे से पिटाई करता दिख रहा है। वह कह रहा है कि किसी के घर में घुसेगा तो छोड़ देगा? तुम्हारा खून कर देंगे। उसके साथ वहां मौजूद भीड़ में से भी कुछ लोग उसे लात-मुक्के से मार रहे हैं। लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


भीड़ तमाशबीन बनी रही, कोई बचाने नहीं आया
वहीं, वीडियो बना रहा शख्स केवल छोड़ देने की बात कह रहा है। उसके बाद स्थानीय चौकीदार को बुलाने की बात कर रहा है। फिर उसके हाथ खोल कर उसे भगा दिया। पिटाई खा रहे युवक की पहचान शिवहर जिला के कटसरी के अरविंद झा के रूप में हुई है। जबकि पीटने वाले आरोपी की पहचान पताही थाना के सुगापिपर गांव के शंकर साह के रूप में हुई है। यह वीडियो तीन चार रोज पुराना बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो के विभिन्न फ्रेम के स्क्रीनग्रैब

विज्ञापन

फिर कानून को हाथ में लेने का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, सुगापिपर गांव निवासी शंकर साह के घर में अरविंद झा घुसा हुआ था। इसी बीच शंकर घर पर आ गया और उसे पकड़ लिया। फिर चोरी का आरोप लगाते हुए हाथ बांध कर रोड पर घसीटते हुए पहले खूब पिटाई की, उसके बाद उसे छोड़ दिया। इस दौरान अरविंद की पिटाई का वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


पताही थानाध्यक्ष ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जो सुगापिपर गांव का बताया जा रहा है। लेकिन कोई भी इस मामले को लेकर थाना पर नहीं आया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कराई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें