फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में मौत, नवनिर्मित मकान में पड़ा था शव

Wed, 15 Feb 2023 08:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ले स्थित पंडित टोला की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक वकील की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ले स्थित पंडित टोला की है, जहां एक नवनिर्मित मकान में सत्येंद्र कुमार सिन्हा का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजन हत्या की आशंका कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में वकील दिनेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। उनका कहना है कि शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के गहरे निशान दिख रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्षता से जांच करे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। फिलहाल नगर थाना और सोहसराय की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


हत्या का कारण 
इस हत्या के क्या कारण हैं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या जमीनी विवाद की वजह से किया गया है। फिलहाल  
पुलिस परिजनों से पूछताक्ष कर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें