फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसादग्रस्त होमगार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग, नक्सली हमला समझ हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत

Tue, 12 Jan 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंगेर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिले के बारियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक अवसाद से ग्रसित एक होमगार्ड जवान के अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। पुलिस ने इसे नक्सली हमला समझा और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली लगने से होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र सिंह ढिल्लो ने मंगलवार को बताया कि यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चौकी पर हुई जहां सोमवार मध्यरात्रि के बाद अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें संबंधित थाने की ओर से बताया गया कि एक संदिग्ध नक्सली हमला हुआ है और अंधेरे में गोलियां चलाई जा रही हैं।' ढिल्लन ने कहा, 'हम अतिरिक्त बल के साथ घने जंगलों से घिरे घटना स्थल पर पहुंचे। हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी की गई। इसी बीच हमें पता चला कि यह होमगार्ड जवान मोहम्मद जाहिद (52) था जो गोली चला रहा था। जो लोग उसे अच्छी तरह से जानते थे, वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था। 

ढिल्लन ने कहा कि तनाव में होने के साथ ही वह अजीब व्यवहार भी कर रहा था। उन्होंने कहा, 'जाहिद की ओर से गोलीबारी बंद होने पर उनका खून से लथपथ शव बिना छत वाले शौचालय में मिला जहां से वह हवा में गोलीबारी कर रहा था।' उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें