फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे के लिए बेकार हुए पुल पर चल रहीं गाड़ियां; फिसल कर नदी में गिरी एक युवती की मौत, दूसरी बची

Sun, 09 Jul 2023 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिटायर्ड रेलवे पुल पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण यह दुर्घटना का अड्डा बना हुआ है। यहां अक्सर लोग नदी में गिरते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक मोटरसाइकिल सवार नदी में जा गिरा था। हालांकि उसने तैर कर अपनी जान बचा ली थी।
विज्ञापन
जर्जर रिटायर्ड रेलवे पुल गिरी थीं दो युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में दो युवती रेलवे रिटायर्ड पुल से फिसलकर बागमती नदी में जा गिरीं। उनमें से एक युवती की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवती को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। घटना मानसी सहरसा रेलखंड के बदला धमारा स्टेशन के बीच बागमती नदी पर बने मीटर गेज रेलवे के रिटायर्ड जर्जर पुल संख्या 51 की है। नदी में लापता युवती हरदिया पंचायत के कमरी दिघरा पुनर्वास गांव के लिरो सादा की बेटी फेनू कुमारी बताई जा रही है। वहीं, हादसे में बची दूसरी लड़की कमरीदिघरी गांव के बोढन सादा की बेटी निभा कुमारी बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवती घास लेकर आ रही थीं। तभी एक युवती का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी। घास लेकर आ रही दूसरी युवती ने अपने सहेली की जान बचाने के लिए पीछे से नदी में छलांग लगा दी। अचानक ऐसी घटना को देखते ही आसपास के लोगों ने एक लड़की को डूबने से बचा लिया, लेकिन दूसरी नदी में समा गई।

लापता युवती की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

विज्ञापन

घटना के बाद पुल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। मौके पर आई एसडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाशी में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक लापता युवती का शव बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण यह दुर्घटना का अड्डा बना हुआ है। यहां अक्सर लोग नदी में गिरते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक मोटरसाइकिल सवार नदी में जा गिरा था। हालांकि उसने तैर कर अपनी जान बचा ली थी। घटना को लेकर मुखिया विश्वनाथ रजक, पंचायत समिति प्रकाश पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर मामले का जायजा लेने पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें