महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धनबाद से एक खास बस चलाई जा रही है।
उपायुक्त प्रशांत कुमार के आदेश पर जेटीडीसी ने महिलाओं के लिए चार बस चलाने का निर्णय लिया है।
हालांकि इन बसों को 21 मई से चलना था लेकिन तकनीकि कारणों से अब यह 15 जून से चलेंगी।
बस की खासियतें
-सिर्फ महिलाओं की बस
- धात्राओं के अलावा कोई भी कामकाजी या अन्य महिलाएं सफर कर सकेंगी
-बसों में कंडक्टर भी लेडीज ही रखी जाएंगी
- यदि किसी बस में महिला कंडक्टर न मिल सकी तो कम से कम एक महिला उस बस में तैनात रहेगी
-यह बस कई रास्तों पर चलेगी जिनमें कतरास-धनबाद, सिंदरी-झरिया-धनबाद , राजगंज-धनबाद, गोविंदपुर-धनबाद शामिल हैं
- यदि यह सुविधा लोगों को पसंद आई तो जरूरत के मुताबिक और भी बसें चलाई जाएंगी