फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया हो बिहार के लाला, 98 साल के बुजुर्ग राजकुमार ने ली एमए इकोनॉमिक्स की डिग्री

Tue, 26 Dec 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
98 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार एम.ए, की डिग्री लेते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन
किसी मुकाम को हासिल करने में उम्र कभी बाधा नहीं होती। इस फलसफे को साबित कर दिखाया है बिहार के एक 98 साल के बुजुर्ग राजकुमार ने। उन्होंने पटना की विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल कर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। 
विज्ञापन


बिहार में 98 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार ने पटना के नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से सितंबर के महीने में अर्थशास्त्र में एमए का इम्तिहान पास किया। विश्वविद्यालय ने एक समारोह में परीक्षा पास करने वाले सफल परीक्षार्थियों को डिग्री दी।

इस मौके पर व्हीलचेयर में बैठकर आए राजकुमार ने एम.ए. की डिग्री ली। यह दृश्य दिल को छू जाने वाला था। इस लम्हे को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने राजकुमार के सम्मान में जोरदार तालियां बजाई। 
विज्ञापन
Bihar: 98-year-old Raj Kumar who passed MA (economics) examination from Patna's Nalanda Open University in September, receives his degree from the university. On being asked what message he has for the young generation, he said, 'always keep trying.' pic.twitter.com/vSl2AQiPdI
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 26, 2017
राजकुमार से जब पूछा गया कि युवा लोगों को वह क्या संदेश देना चाहेंगे। तो इसके जवाब में राजकुमार ने कहा कि, 'हमेशा कोशिश करते रहें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें