बिहार और झारखण्ड में बुधवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। बिहार के 12 जिलों में 39 लोगों की जबकि झारखण्ड के चार जिलों में 12 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि झारखंड के जामताड़ा जिले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि रामगढ़, पाकुड़ और दुमका जिलों में दो लोग मारे गए इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि जामताड़ा में मारे गए लोग पास के तालाब से स्नान करके लौट रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई। वे लोग पुल के नीचे खड़े हो गए जिसके बाद वहां बिजली गिरी और इन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।