बिहार में ठंड के दिनों में कोहरे की वजह से स्पीड कम होने और देर से चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग रूट से होकर गुजरने वाली और खुलने वाली कुल 26 ट्रेनों को 1 दिसंबर से लेकर 1 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती कर दी गई है। यानी सप्ताह में सातों दिन चलने वाली ट्रेनें अब ठंड के मौसम में पांच दिन ही चलेंगी।