फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान डूबने से 25 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Sat, 28 Oct 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लड़कियां भी शामिल है। गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश भर में छठ का महापर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सरकार की विस्तृत व्यवस्था के बाद भी प्रदेश भर में 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आकड़ों में बीते दो दिनों में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मृतक 16 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। 

एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार तक 7 शव बाहर निकाल लिए थे। जिसमें से तीन खगड़िया, दो भागलपुर और एक-एक मधुबनी और सीतामढ़ी के हैं। एसडीआरएफ ने कहा कि मृतकों में 6 लड़के हैं, जिनकी उम्र 10-15 साल है, जबकि एक युवक है जिसकी उम्र 40 साल है। 
विज्ञापन


पढ़ें: छठ पर बनाएं स्पेशल खस्ता ठेकुआ, जान लें क्या है रेसेपी

वहीं मधुबनी के झंझारपुर इलाके के लोगों ने एसडीआरएफ पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की मोटरबोट में ईंधन नहीं था, जिससे डूबते लोगों को बचाया जा सके। हालांकि एसडीआरएफ के अधिकारियों ने आरोप को गलत बताया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें