फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के 2 लोगों की हत्या, तीन घायल

Sun, 06 Sep 2020 03:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात चांदपुर बन्घाहन गांव में कुछ लोग महादलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमलावरों ने पहले लाठी, डंडे और लोहे की छड़ों से पिटाई की और बाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के तीन लोगों बुरी तरह जख्मी हुए हैं। मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि (50) और सुबोध ऋषि (45) के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

हालांकि, इसके पीछे जमीन विवाद कारण बताया जा रहा है। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें