फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में एक ज्वेलरी की दुकान पर दिनदहाड़े लूट, 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी पर किया हाथ साफ

Tue, 09 May 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

काजल ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। तभी लुटेरे दुकान में घुसे और पिस्टल कनपटी पर तान दी। फिर जबरदस्ती दुकान में रखा कैश, ज्वेलरी वाली अलमारी से गहने लूट कर आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान में लूट की गई। इस घटना में लुटेरों ने 15 लाख रुपये की ज्वेलरी और दो लाख की नकदी पर हाथ साफ किया है। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलेथा कदम मोड़ पर स्थित काजल ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। तभी लुटेरे दुकान में घुसे और पिस्टल कनपटी पर तान दी। फिर जबरदस्ती दुकान में रखा कैश, ज्वेलरी वाली अलमारी से गहने लूट कर आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना के बाद से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। वहीं, इस घटना के बाद से व्यवसायियों में दहशत है।

राज कुमार ने बताया कि पांच नकाबपोश लुटेरे काजल ज्वेलर्स में घुसे और मेरी कनपटी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान मेरे साथ मारपीट भी की गई। फिर जबरन तिजोरी खुलवा कर आठ किलो चांदी, दो सौ ग्राम सोना और दो लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें