फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yezdi Roadster: येज्दी रोडस्टर दो नई कलर स्कीम में पेश, जानें कीमत, पावर और स्पीड

Fri, 26 Aug 2022 12:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yezdi ने अपनी रोडस्टर रेंज के लिए दो नई कलर स्कीम पेश की है। दोनों रंगों में ग्लॉस फिनिश होगा, और साइड केसिंग, मोटरसाइकिल पर अन्य सभी कंपोनेंट्स के साथ काले रंग में होगा। 
विज्ञापन
Yezdi Roadster - फोटो : Yezdi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yezdi ने अपनी रोडस्टर रेंज के लिए Inferno Red (इंफर्नो रेड) और Glacial White (ग्लेशियल व्हाइट) नाम की दो नई कलर स्कीम पेश की है। दोनों रंगों में ग्लॉस फिनिश होगा, और साइड केसिंग, मोटरसाइकिल पर अन्य सभी कंपोनेंट्स के साथ काले रंग में होगा। Yezdi Roadster पर लेटेस्ट कलर कॉम्बीनेशन को "फायर एंड आइस" नाम दिया गया है, और इसकी कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2,01,142 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


इस मौके पर क्लासिक लेजेंड्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा, "Yezdi Roadster हमारी कम्युनिटी में राइडर्स को आकर्षित करने के मामले में हमारे लिए एक अभूतपूर्व सफलता रही है। यह अपने लॉन्च के बाद से हमारे सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक रहा है और पहले से ही देश भर में अपने सवारों को अनगिनत रोमांच और अनुभव प्रदान कर चुका है, जो अपने ट्रू-ब्लू रोडस्टर कैरेक्टर को सही साबित करता है। नए इन्फर्नो रेड और ग्लेशियल व्हाइट रंग हमारी रोडस्टर रेंज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और इसे और भी अलग बनाएंगे, और ज्यादा राइडर्स को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "जो नहीं बदला है वह है शानदार 'रोडस्टर' एक्सपीरियंस जो यह मोटरसाइकिल देता है। Yezdi Roadster अपने नेकेड, बेहतरीन बॉडी स्टाइल और एक दमदार चेसिस में एक पावरफुल इंजन के साथ एक क्लासिक 'रोडस्टर' मोटरसाइकिल की आदर्श अभिव्यक्ति है, जो शहर या लंबे हाईवे पर दौड़ती है।
विज्ञापन


इंजन पावर और स्पीड
अपडेट की गई कलर स्कीम के अलावा, दोनों मोटरसाइकिलों में वहीं पावर ट्रेन, 334cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की मदद से 29 bhp का पावर और 29 Nm का टार्क जेनरेट करता है। Yezdi का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 29.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज और 140 किमी प्रति घंटा का टॉप स्पीड देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें