भारत में ओणम से शुरू होने वाले आगामी त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच क्लासिक और एडवेंचर बाइकों की दिग्गज कंपनी जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स (Jawa Yezdi Motorcycles) ने ग्राहकों के लिए खास पेशकश की है। कंपनी ने अपनी 2026 येज्दी लाइन-अप को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जिसे 'अनटेम्ड ट्रिनिटी' (Untamed Trinity) नाम दिया गया है।
कंपनी ने इस नई रेंज की शुरुआत केरल से की है। जहां एक ही दिन में 20 नए डीलरशिप खोलकर अपने नेटवर्क का विस्तार किया गया। इसके साथ ही इस साल कंपनी का राष्ट्रीय स्तर पर डीलरशिप नेटवर्क 500 के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। जिसे वित्त वर्ष 2028 (FY28) तक देशभर में 700 टचपॉइंट्स तक ले जाने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।
2026 रेंज का सबसे बड़ा आकर्षण ग्राहकों की मांग पर येज्दी एडवेंचर में फैक्ट्री-फिटेड ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स का मिलना है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मैकेनिकल बदलाव के अलावा, येज्दी ने अपने तीनों प्लेटफॉर्म्स- एडवेंचर, रोडस्टर और स्क्रैम्बलर में नए और आकर्षक थीमेटिक कलर ग्राफिक्स भी पेश किए हैं।
कंपनी ने अपनी तीन अलग-अलग श्रेणियों में नए अवतार और फीचर्स पेश किए हैं:
1. येज्दी एडवेंचर - यलो फाल्कन:
फीचर्स व बदलाव: यह फ्लैगशिप वेरिएंट खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वाले टूरर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें नए ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो पारंपरिक स्पोक व्हील्स की झटके सहने की मजबूती और ट्यूबलेस टायरों की पंक्चर-रोधी सुविधा को एक साथ जोड़ते हैं।
इंजन और आउटपुट: इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड अल्फा2 (Alpha2) इंजन दिया गया है, जो 29.6 Hp की पावर और 29.9 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स: इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और तीन स्विच करने योग्य (Switchable) एबीएस मोड- रोड (Road), रेन (Rain) और ऑफ-रोड (Off-road) मिलते हैं।
कीमत: स्टैंडर्ड स्पोक वेरिएंट की कीमत 2,12,969 रुपये और ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक वेरिएंट की कीमत 2,32,969 रुपये रखी गई है।
2. येज्दी रोडस्टर - ग्रीन मम्बा:
डिजाइन व लुक: क्रूजर सेगमेंट में यह वेरिएंट बेहद प्रीमियम और स्टैल्थी लुक देता है। इसमें मैट ग्रीन पेंट स्कीम के साथ कंट्रास्ट क्विल्टेड अरेबिका-ब्राउन सीट और कॉपर डेकल डिटेलिंग दी गई है।
इंजन और ट्रांसमिशन: इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड अल्फा2 इंजन लगा है, जिसे असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
कीमत: इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,05,969 रुपये तय की गई है।
3. येज्दी स्क्रैम्बलर - ग्रे पैंथर:
स्टाइलिंग: यह वेरिएंट स्लीक और अर्बन-रेट्रो लुक के साथ आता है। इसमें मेटैलिक ग्रे फिनिश, रिब्ड अरेबिका-ब्राउन सीट और मैचिंग टैंक पैड्स दिए गए हैं।
इंजन और '30-30-30' संतुलन: यह 334cc लिक्विड-कूल्ड कतार (KATAR) इंजन से संचालित है। इसे येज्दी के सिग्नेचर '30-30-30' संतुलन के लिए ट्यून किया गया है। यानी 30 HP की पावर, 30 Nm का टॉर्क और 30 किमी प्रति लीटर की शानदार माइलेज।
कीमत: इसकी एक्स-शोरूम कीमत (नई दिल्ली) ₹2,05,969 है।
नई 2026 कलर रेंज के लिए पूरे भारत में आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स ने अपने आधुनिक प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों का भरोसा और बेहतर आफ्टर-सेल्स अनुभव सुनिश्चित करने के लिए 2026 रेंज के साथ एक नया और प्रतिस्पर्धी पैकेज दिया है:
वारंटी:
इन बाइक्स के साथ 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है। जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
रोडसाइड असिस्टेंस:
1 साल का मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस मिल रहा है। जिसे 8 साल तक बढ़ाने का विकल्प मौजूद है।
एनुअल मेंटेनेंस:
पूरे सेल्स नेटवर्क पर 5 साल का एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया गया है।