फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यांगवांग अल्टियर: पांच मिनट में 70% होगी चार्ज, BYD ने पेश की 1,000 किमी से ज्यादा रेंज वाली ईवी; जानें खासियत

Sun, 08 Nov 2026 09:50 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अबू धाबी में पेश हुई यांगवांग अल्टियर।
  • घोस्ट एक्सटेंडेड से भी लंबा है व्हीलबेस।
  • पांच मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
  • कीमत करीब 2.8 लाख यूरो है।
विज्ञापन
यांगवांग अल्टियर - फोटो : bydukmedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कारों की दुनिया में अब बीवाईडी भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। कंपनी के अल्ट्रा-लक्जरी ब्रांड यांगवांग ने अबू धाबी में अपनी नई इलेक्ट्रिक लिमोजीन अल्टियर से पर्दा उठाया है। यह चार सीटों वाली लग्जरी कार है, जिसका व्हीलबेस स्टैंडर्ड रॉल्स-रॉयस घोस्ट से 205 मिमी और घोस्ट एक्सटेंडेड से भी 35 मिमी ज्यादा लंबा है। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसकी रेंज एक हजार किमी से ज्यादा होने का दावा किया है। इसकी फ्लैश चार्जिंग तकनीक भी खास है, जिसके जरिए बैटरी को 10 से 70 फीसदी तक चार्ज करने में करीब पांच मिनट लगते हैं।

विज्ञापन


रॉल्स-रॉयस घोस्ट से भी लंबा व्हीलबेस

  • कंपनी ने यांगवांग अल्टियर को चार सीटों वाली इलेक्ट्रिक लिमोजीन के तौर पर पेश किया है। इसकी लंबाई 5,600 मिमी है। पहले इसकी लंबाई 5,500 मिमी बताई गई थी, लेकिन अब इसमें 100 मिमी की बढ़ोतरी की गई है। इसका व्हीलबेस 3,500 मिमी है।
  • इसकी तुलना स्टैंडर्ड रॉल्स-रॉयस घोस्ट का व्हीलबेस 3,295 मिमी है। इस लिहाज से अल्टियर का व्हीलबेस 205 मिमी ज्यादा लंबा है। वहीं, घोस्ट एक्सटेंडेड का व्हीलबेस 3,465 मिमी है, यानी यांगवांग की यह इलेक्ट्रिक लिमोजीन उससे भी 35 मिमी आगे है।
  • कंपनी के अनुसार, पीछे बैटने वाले यात्रियों के लिए इसमें 1,209 मिमी का लेगरूम मिलता है। लंबे व्हीलबेस का फायदा खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिल सकता है।


चार मोटर और 1,000 किमी से ज्यादा रेंज

  • साथ ही यांगवांग अल्टियर को कंपनी के e4 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें चार स्वतंत्र मोटर दी गई हैं। हालांकि, कार की पावर से जुड़ी कोई भी जानकारी या आंकड़ा अभी तक कंपनी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। यानी की इसकी बैटरी कैपेसिटी का भी खुलासा नहीं हुआ है।
  • इस इलेक्ट्रिक लिमोजीन में सेकंड-जनरेशन ब्लेड बैटरी दी गई है, जो एक हजार वोल्ट आर्किटेक्चर पर काम करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 1,000 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है। यह रेंज सीएलटीसी मानक के अनुसार बताई गई है।

कितने देर में होगी चार्ज?

विज्ञापन

अल्टियर की एक बड़ी खासियत इसकी फ्लैश चार्जिंग तकनीक भी मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, इसकी मदद से बैटरी को महज करीब पांच मिनट में दस फीसदी से 70 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इतनी तेज चार्जिंग इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को तकनीक के लिहाज से खास बनाती है।

यात्रियों के लिए क्या सुविधाएं हैं?
यांगवांग ने अल्टियर के केबिन में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम और मनोरंजन का खास ध्यान रखा है। इसमें रियर सीटों पर मसाजिंग जीरो-ग्रेविटी सीटें दी गई हैं। इसके अलावा पीछे की तरफ 21.4 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन भी मिलती है।
कार में 5.5 लीटर का फ्रिज और 39-स्पीकर वाला डाइनऑडियो साउंड सिस्टम भी दिया गया है। वहीं, सामान रखने के लिए इसमें 532 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कितनी है कीमत?

  • यांगवांग अल्टियर के शानहे डिंग्युन लिमिटेड एडिशन को 399 कारों तक सीमित रखा गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 279,300 यूरो यानी 20,80,000 युआन बताई गई है। इस मॉडल के लिए करीब 40,300 यूरो यानी तीन लाख युआन का डिपॉजिट देना होगा।
  • चीम में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग सात नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। हालांकि, यूरोप में इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें