फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway: ओवरस्पीडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आठ घंटे में जारी किए 150 ई-चालान

Fri, 08 Nov 2024 09:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम के आते ही ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165.5 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से आठ घंटे के भीतर 150 से ज्यादा ई-चालान जारी किए।
विज्ञापन
Trending Videos

इस समय एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। यह कदम सर्दियों के मौसम में विजिबिलिटी (दृश्यता) की कमी के कारण उठाया गया है।

तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर जुर्माना
गति सीमा का उल्लंघन करने वाले हल्के वाहनों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। जबकि भारी वाहनों पर 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। सर्दियों के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच गति सीमा को और कम किया जा सकता है। जिसमें हल्के वाहनों के लिए 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटे की सीमा होगी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पहल
नवंबर को यातायात पुलिस द्वारा 'सड़क सुरक्षा माह' के रूप में मनाया जाता है। जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरुवार को ओखला पक्षी अभयारण्य मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 94 और कालिंदी कुंज सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति-नियंत्रण अभियान की भी योजना बनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें