Yamaha Pakistan Shut Down: पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। Yamaha Motors ने देश में मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग बंद करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला बिजनेस पॉलिसी में बदलाव के कारण लिया गया है।
पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। Yamaha Motors ने मंगलवार, 9 सितंबर को आधिकारिक बयान जारी कर देश में मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग बंद करने का ऐलान किया। कंपनी ने साफ किया है कि अब नए टू-व्हीलर का प्रोडक्शन नहीं होगा, लेकिन स्पेयर पार्ट्स ग्राहकों को अधिकृत डीलर्स के जरिए मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
क्यों लिया Yamaha ने यह फैसला?
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बिजनेस पॉलिसी में बदलाव के चलते यह कदम उठाया गया है। Yamaha Motor Pakistan Pvt. Ltd. ने एक्स (X) पर बयान जारी करते हुए लिखा है कि बिजनेस पॉलिसी में बदलाव के कारण पाकिस्तान में मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग बंद की जा रही है। कंपनी ने कहा कि कस्टमर्स को ऑथराइज्ड डीलरशिप से स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज मिलना जारी रहेगी।
Microsoft ने भी बंद किया था ऑफिस
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही टेक दिग्गज Microsoft ने भी पाकिस्तान में अपनी ऑपरेशंस बंद कर दिए थे। कंपनी ने जुलाई में ऑफिस शटडाउन का ऐलान किया था। इसका कारण ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग और क्लाउड-बेस्ड मॉडल अपनाना बताया गया था।
विज्ञापन
तब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने Microsoft के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह देश की आर्थिक स्थिति के लिए चिंताजनक संकेत है।