फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Monster Energy MotoGP Edition: नए अवतार में लौटी युवाओं की पसंदीदा बाइक्स, जानें कीमत और खास खूबियां

Tue, 04 Aug 2026 03:03 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha Bike Launch: यामाहा ने भारतीय टू-व्हीलर बाजार में ग्राहकों की मांग को देखते हुए R15 V4 और MT-15 Version 2.0 के मॉन्स्टर एनर्जी MotoGP एडिशन को दोबारा लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में खरीदारों को क्या नया मिलने वाला है।
 
विज्ञापन
यामाहा मोटोजीपी एडिशन दोबारा लॉन्च - फोटो : yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha MotoGP Edition: टू-व्हीलर कंपनी यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक्स R15 V4 और MT-15 Version 2.0 के मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडिशन को दोबारा लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन बाइक्स को फिर से पेश कर दिया है। इसके साथ ही, यामाहा ने अपनी FZ सीरीज के तहत FZ-S Fi हाइब्रिड और FZ-S Fi स्टैंडर्ड में भी नए विजुअल अपडेट्स और फ्रेश कलर ऑप्शन्स जोड़े हैं। अगर आप यामाहा की इनमें से किसी बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां जानिए इनके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन


R15 V4 और MT-15 MotoGP Edition की नई कीमत

  • यमाहा R15 V4 मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1,76,050 रुपये रखी गई है। वहीं, MT-15 वर्जन 2.0 मोटोजीपी एडिशन की कीमत लगभग 1,77,230 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
  • कंपनी के मुताबिक, इन स्पेशल एडिशन मॉडल्स को ग्राहकों की मांग के कारण दोबारा पेश किया गया है।


मोटोजीपी एडिशन में क्या है खास?

  • R15 V4 और MT-15 वर्जन 2.0 पर मॉन्स्टर एनर्जी मोटोजीपी एडिशन से प्रेरित नई रेसिंग लिवरी दी गई है। फ्यूल टैंक, टैंक श्राउड्स और साइड पैनल्स पर वही ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं, जो फैक्ट्री रेसिंग बाइक्स में इस्तेमाल किए जाते हैं।
  • हालांकि, इंजन, चेसिस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी स्टैंडर्ड मॉडल और मोटोजीपी एडिशन के बीच सिर्फ डिजाइन का अंतर है।

विज्ञापन

FZ रेंज को मिले नए कलर ऑप्शन

  • यमाहा ने FZ-S Fi हाइब्रिड के लिए नया Ice Storm कलर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,39,200 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
  • वहीं, FZ-S Fi Standard में नया मेटैलिक ब्लैक शेड जोड़ा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,29,880 रुपये है।
  • कंपनी का कहना है कि ये नए रंग ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देंगे।


मैकेनिकल बदलाव नहीं

  • यामाहा ने साफ किया है कि FZ रेंज में भी किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। नए मॉडल्स में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
  • इसका मतलब है कि इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे।


क्या MotoGP लिवरी के लिए ज्यादा पैसे देना सही है?

  • मोटोजीपी एडिशन खरीदने वाले ग्राहकों को सिर्फ रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स के लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। अगर आपके लिए स्टाइल और रेसिंग लुक ज्यादा मायने रखता है, तो यह एडिशन बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • वहीं, जो ग्राहक परफॉर्मेंस और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, वे स्टैंडर्ड वेरिएंट को चुन सकते हैं, क्योंकि दोनों मॉडलों के हार्डवेयर और फीचर्स में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें