Alex Orchin drives world's smallest car Peel P50
- फोटो : Alex Orchin
कार प्रेमियों की दुनिया भी काफी अनोखी होती है। कॉम्पैक्ट कारों ने हाल के दिनों में खरीदारों का काफी ध्यान खींचा है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अनोखी कार चलाने का शौक होता है। यहां हम दुनिया की सबसे छोटी कार के बारे में बता रहे हैं, जिसने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल किया है।
दुनिया की सबसे छोटी कार का नाम Peel P50 (पील पी50) है और इसके मालिक एलेक्स ऑर्चिन हैं। ऑर्चिन का कहना है कि जब वह कार चलाते हैं तो अक्सर लोग उनका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन पेट्रोल से चलने वाली इस कार में पेट्रोल की खपत और खर्च किसी भी अन्य कार की तुलना में काफी कम होती है।
साइज और स्पीड
Peel P50 का मुख्य आकर्षण इसकी छोटी साइज है। इस कार की लंबाई 134 cm, चौड़ाई 104 cm, और ऊंचाई 120 cm है। इस कार की टॉप स्पीड 35 mph या 56.32 किमी प्रति घंटा है। इस स्पीड के साथ ऑर्चिन ने इस कार से पिछले साल पूरे ब्रिटेन की यात्रा की।