कार कंपनियां गाड़ियों को बनाने के लिए भारी इन्वेस्टमेंट करती हैं। गाड़ियों की बिक्री के बढ़ते आंकड़े और निवेश की रफ्तार से कंपनियों की वैल्यूएशन भी बढ़ता जाता है। आपने Audi, BMW, Ferrari, Tesla समेत दुनियाभर की कई कार कंपनियों के नाम सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की गाड़ियों को बनाने में कौन सी कंपनी टॉप पर है? अगर नहीं तो यहां हम आपको दुनिया की टॉप-10 कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
10. Porsche – $50.78 बिलियन
जर्मन कंपनी Porsche को लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों के लिए भी जाना जाता है। इस लिस्ट में कंपनी 50.78 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ दसवें स्थान पर है। पोर्शे की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Taycan EV भी दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो रही है। ब्रांड की तकनीकी गुणवत्ता, डिजाइन लैंग्वेज और ब्रांड वैल्यू इसे युवाओं से लेकर अनुभवी ड्राइवर्स तक के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है।
9. General Motors – $52.32 बिलियन
इस लिस्ट में नौवीं सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स है। कंपनी ने Ultium Battery Platform के जरिए EV भविष्य की नींव रखी है। यह Chevrolet Bolt से लेकर GMC Hummer EV और Cadillac Lyriq तक बनाती है। कंपनी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साथ मून व्हीकल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है, जिससे इसकी इनोवेशन कैपेबिलिटी और मजबूत हुई है।
8. BMW – $53.73 बिलियन
मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से बीएमडब्ल्यू आठवें स्थान पर आती है। BMW की i Series (i3, i4, iX) ने इसे प्रीमियम EV मार्केट में स्थापित किया है। इसकी X सीरीज SUV और M परफॉर्मेंस मॉडल्स दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं।
7. Volkswagen – $55.08 बिलियन
Volkswagen Group दुनिया की कुछ सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल समूह में से एक है। इस समूह के तहत Audi, Skoda, Bentley, और Lamborghini जैसे ब्रांड आते हैं। कंपनी अपनी ID सीरीज (ID.3, ID.4) के जरिए इलेक्ट्रिक स्पेस में तेजी से विस्तार कर रही है। लगभग 55.08 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के शात यह दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कार कंपनी है।
6. Mercedes-Benz – $61.14 बिलियन
जर्मन लग्जरी कार ब्रांड मर्सिडीज-बेंज अपने EQ ब्रांड के तहत EV सेगमेंट में कदम रख चुकी है, जिसमें EQS और EQB जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी AMG ब्रांड के तहत हाई परफॉर्मेंस कारें भी बनाती है। देखा जाए तो कंपनी 61.14 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के हिसाब से छठी सबसे बड़ी कार निर्माता है।
5. Ferrari – $77.77 बिलियन
इतिहास में अपनी रेसिंग कारों के चलते मशहूर हुई फरारी आज भी उतनी ही दमदार कारें बनाती है। Ferrari के सुपरकार्स F8 Tributo, SF90 Stradale और 812 Superfast न केवल हाई-स्पीड प्रदर्शन बल्कि एयरोडायनामिक्स और लक्जरी का भी बेहतरीन मेल हैं। फरारी की कारें ग्लोबल लेवल पर परफॉर्मेंस स्पोर्ट के दवानों की पहली पसंद बने हुए हैं। कंपनी 77.77 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ पांचवे स्थान पर है।
4. BYD – $156.21 बिलियन
चीन की कार निर्माता BYD (Build Your Dreams) ने अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कारों की बदौलत दुनिया में सभी कार कंपनियों को चौंका दिया है। कंपनी सिर्फ कारों में ही नहीं, बल्कि बैटरी प्रोडक्शन और सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस में भी बड़ी खिलाड़ी है। कंपनी की पेटेंटेड ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कंपनी चीन की घरेलू मांग पूरी करने के साथ-साथ यूरोप, लैटिन अमेरिका और भारत जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आक्रामक विस्तार कर रही है। BYD 156.21 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
3. Xiaomi – $172.49 बिलियन
आपको जानकर हैरानी होगी कि बगैर किसी व्यापक ऑटोमोबाइल इतिहास और अनुभव वाली कंपनी Xiaomi ने अपने पहले ही प्रोडक्ट SU7 सेडान के साथ EV उद्योग में तहलका मचा दिया है। इसकी डिजाइन Porsche जैसी लग्जरी कारों से प्रेरित है। कंपनी के 10 अरब युआन के शुरुआती निवेश और स्मार्टफोन डेटा इकोसिस्टम के इंटीग्रेशन ने इसे एक टेक-जायंट से कार-जायंट बनने की दिशा में बढ़ा दिया है। MX11 SUV लॉन्च के साथ Xiaomi अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मज़बूत कर रहा है। कंपनी मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। इसका मार्केट वैल्यूएशन 172.49 बिलियन डॉलर का है।
2. Toyota – $252.15 बिलियन
टोयोटा ने लंबे समय तक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी होने का सम्मान हासिल किया है। Toyota की कारें अपनी मजबूत इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। टोयोटा इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ हाइड्रोजन फ्यूल सेल और और पूरी तरह कार्बन मुक्त इंजन पर चलने वाले वाहनों पर रिसर्च कर रही है। इस लिस्ट में 252.15 बिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यूएशन के साथ टोयोटा दूसरे नंबर पर है।
1. Tesla – $926.80 बिलियन
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कार कंपनी टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी है जिसका वैल्यूएशन लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब है। टेस्ला ईवी सेगमेंट में प्रीमियम और लग्जरी कारें बनाती है। कंपनी की योजना अब बजट रेंज में भी कारें लॉन्च करने की है। अमेरिका में व्यापक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, चार्जिंग स्टेशन और तकनीक के बदौलत टेस्ला ने खुद को एक स्मार्ट और टिकाऊ वाहन निर्माता के रूप में स्थापित किया है।