अमेरिका - सबसे विशाल सड़क नेटवर्क
दुनिया में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क अमेरिका के पास है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में करीब 68 लाख किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका के पास दुनिया का सबसे लंबा हाईवे भी है, जिसे पैन अमेरिका हाईवे कहा जाता है। ये हाइवे करीब 30,000 किलोमीटर लंबा है और 14 अलग-अलग देशों से होकर गुजरता है।
यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स
भारत - दूसरे नंबर पर मजबूत पकड़
इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। भारत के पास 63.7 लाख किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नेशनल हाईवे 44 की है, जो 3,745 किलोमीटर लंबा है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी इसमें शामिल है, जिसकी लंबाई 1200 किलोमीटर है। इसके पूरे बन जाने पर दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें - Lotus Eletre: किंग चार्ल्स अब करेंगे इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सवारी! जानें लोटस इलेट्रे की खूबियां
चीन - तीसरे स्थान पर
इस सूची में चीन तीसरे नंबर पर है। वहां का सड़क नेटवर्क 53 लाख किलोमीटर लंबा है। चीन का सबसे लंबा हाईवे G219 है, जिसकी लंबाई लगभग 10,000 किलोमीटर है। ये हाइवे देश के कई अहम इलाकों को जोड़ता है।
यह भी पढ़ें - Road Accidents: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर घटे हादसे, जानें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने कैसे निभाई अहम भूमिका
ब्राजील - चौथे पायदान पर
चीन के बाद इस लिस्ट में ब्राजील का नाम आता है, जहां सड़क नेटवर्क की कुल लंबाई 20 लाख किलोमीटर है। यहां सड़कें अमेजन के घने जंगलों से लेकर शहरों तक फैली हुई हैं। जिससे ब्राजील की भौगोलिक विविधता में भी कनेक्टिविटी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स
रूस - पांचवें स्थान पर
रूस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है। वहां कुल 13 लाख किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। रूस के विशाल भूभाग को जोड़ने के लिए ये रोड नेटवर्क बेहद जरूरी भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार
यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी का एलान, वाहनों की खरीद पर मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल्स