23 जनवरी को 1.62 लाख वाहनों का सेफ्टी रिकॉल
इससे पहले 23 जनवरी को टोयोटा ने अमेरिका में करीब 1.62 लाख वाहनों के सेफ्टी रिकॉल की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में वाहनों की मल्टीमीडिया स्क्रीन या तो कैमरा व्यू पर अटक सकती है या पूरी तरह काली स्क्रीन दिखा सकती है। यह समस्या फेडरल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन मानी जा सकती है।
इस रिकॉल में 2024-2025 मॉडल ईयर की Toyota Tundra और Tundra Hybrid गाड़ियां शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित ग्राहकों को मार्च के आखिर तक आधिकारिक सूचना भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: बजट 2026 में क्या इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती? मिडिल क्लास को राहत का इंतजार
इंजन बंद होने के खतरे पर 1.26 लाख वाहन प्रभावित
13 नवंबर को टोयोटा ने 1,26,691 Tundra और Lexus वाहनों को रिकॉल करने की जानकारी दी थी। इन वाहनों में मैन्युफैक्चरिंग के दौरान बचा मलबा इंजन को अचानक बंद कर सकता है।
एनएचटीएसए ने बताया कि इस समस्या का स्थायी समाधान तैयार किया जा रहा है और उपलब्ध होते ही उसे लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - US Highways: अमेरिका में सड़कों के नंबर क्यों होते हैं? जानें हाईवे नंबरिंग सिस्टम की पूरी कहानी
इस रिकॉल में 2022 से 2026 मॉडल ईयर की Toyota और Lexus की कई गाड़ियां शामिल थीं। जिनमें Camry, Highlander, RAV4, Prius और Lexus RX, TX, LS, GX, NX, LX जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा Subaru Solterra (Panor मिक व्यू मॉनिटर सिस्टम के साथ) भी इसमें शामिल थी।
एनएचटीएसए के मुताबिक, सॉफ्टवेयर खराबी के कारण रिवर्स में कैमरा इमेज फ्रीज या ब्लैंक हो सकती है।
यह भी पढ़ें - RHD: क्यों 75 देशों में चलती हैं राइट-हैंड-ड्राइव गाड़ियां, जानें भारत को इससे कैसे मिलता है वैश्विक फायदा
अक्तूबर में भी 3.94 लाख वाहनों का रिकॉल
अक्तूबर में टोयोटा ने करीब 3.94 लाख वाहनों को भी रियर-व्यू कैमरा से जुड़ी समस्या के चलते रिकॉल किया था। इसमें 2022-2025 Tundra, Tundra Hybrid और 2023-2025 Sequoia Hybrid जैसे मॉडल शामिल थे।
सुरक्षा पर सचेत
लगातार हो रहे रिकॉल यह दिखाते हैं कि टोयोटा अमेरिका में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रुख अपना रही है। हालांकि, बार-बार सामने आ रही तकनीकी और सॉफ्टवेयर से जुड़ी खामियों ने कंपनी की गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। आने वाले महीनों में इन समस्याओं का समाधान कंपनी की विश्वसनीयता के लिए अहम साबित होगा।
यह भी पढ़ें - Overloading: ओवरलोड वाहनों पर हाईकोर्ट की सख्ती, एनएचएआई से राष्ट्रीय राजमार्गों पर समाधान तलब