देश में जब भी किसी नए वाहन को खरीदा जाता है तो कंपनियों की ओर से वाहन के साथ चाबी के दो सेट दिए जाते हैं। इससे ग्राहक को क्या फायदा मिलता है। आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कार, बाइक, स्कूटर या फिर किसी तरह के वाहन को खरीदने पर कंपनी की ओर से साथ में चाबी के दो सेट दिए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनियों की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है और इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इससे ग्राहकों को क्या फायदा मिलता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों मिलती हैं दो चाबी
नए वाहन के साथ कंपनी की ओर से हमेशा चाबी के दो सेट इसलिए दिए जाते हैं क्योंकि एक चाबी से आप वाहन को चला सकते हैं और दूसरे सेट को जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। अगर चाबी खो जाए या फिर खराब हो जाए तो दूसरी चाबी से वाहन को चलाया जा सकता है।
ग्राहकों को होता है यह फायदा
वाहन के साथ दो चाबी मिलने का सबसे ज्यादा फायदा ग्राहक को तब होता है जब दोनों ही चाबी का सेट खो जाता है या फिर खराब हो जाता है। उस समय ग्राहक को नई चाबी बनवानी पड़ती है और ऐसे में अलग से खर्चा होता है। वहीं अगर एक चाबी का सेट खो जाए या फिर खराब हो जाता है ग्राहक को नई चाबी के लिए अलग से खर्चा नहीं करना पड़ता।
what to if insurance claim is rejected
- फोटो : Istock
कब होगी परेशानी
अगर आपके पास वाहन की सिर्फ एक चाबी है और किसी कारण से वह चोरी हो जाता है। ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी की ओर से आपको क्लेम की राशि देने से मना भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नए वाहन के साथ कंपनी की ओर से दो चाबी का सेट दिया जाता है जो इंश्योरेंस में भी कवर होता है। अगर वाहन के चोरी होने के बाद क्लेम किया जाता है और तब सिर्फ एक ही चाबी दी जाती है तो कंपनी की ओर से क्लेम की राशि देने से मना किया जा सकता है।