फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Number Plate: भारत में केवल खास लोगों को मिलता है नीले रंग का नंबर प्लेट, इन गाड़ियों में होता है इस्तेमाल

Tue, 24 Dec 2024 07:48 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ गाड़ियों में नीले रंग के नंबर प्लेट (Blue Number Plate) का भी इस्तेमाल होता है। दरअसल, इस तरह की गाड़ियां सड़कों पर बिरले ही दिखाई देती हैं, जिसके चलते इनके बारे में 99% लोगों को पता ही नहीं होता।
विज्ञापन
नंबर प्लेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में गाड़ियों के प्रकार के हिसाब से उनके नंबर प्लेट का रंग निर्धारित किया गया है. देश में प्राइवेट गाड़ियों में सफेद रंग का नंबर प्लेट लगाया जाता है, तो कमर्शियल वाहनों में पीले रंग का नंबर प्लेट लगाने की अनुमति है। वहीं शोरूम पर रखी गाड़ियों में लाल रंग के नंबर प्लेट का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ गाड़ियों में नीले रंग के नंबर प्लेट (Blue Number Plate) का भी इस्तेमाल होता है। दरअसल, इस तरह की गाड़ियां सड़कों पर बिरले ही दिखाई देती हैं, जिसके चलते इनके बारे में 99% लोगों को पता ही नहीं होता। अगर आप भी नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको बताते हैं...

इन खास लोगों के लिए है नीले रंग का नंबर प्लेट
दरअसल, नीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां बेहद खास होती हैं और इनका इस्तेमाल एक आम इंसान नहीं कर सकता। अब आप सोच रहे होंगे कि इनका इस्तेमाल आम इंसान नहीं कर सकता है तो भला कौन करता होगा? तो आपको बता दें कि भारत में दूसरे देशों के दूतावास के प्रतिनीधि या राजनायिक नीले नंबर प्लेट वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे देशों के काउंसलर स्टाफ, या अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा भारत में उपयोग की जाने वाली गाड़ियों में नीले रंग का नंबर प्लेट इस्तेमाल किया जाता है। भारत सरकार ने इनके लिए ये रंग का नंबर प्लेट संरक्षित किया है।
विज्ञापन


इन प्लेट पर स्टेट कोड की जगह कंट्री कोड होता है।  इन पर   DC (Diplomatic Corps), CC (Consular Corps), UN (United Nations) आदि जैसे अक्षर लिखे होते हैं। नंबर प्लेट की शुरुआत में एक यूनिक कोड होता है, जो उस देश या संगठन को दर्शाता है जिसका वाहन है। इसके बाद एक रैंक कोड होता है, जो वाहन के मालिक की राजनयिक रैंक को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें