बाइक से काला या सफेद धुआं निकलना केवल मैकेनिकल खराबी नहीं, बल्कि गलत फ्यूल मिक्सचर, इंजन ऑयल बर्निंग या मेंटेनेंस की कमी का संकेत है। इससे माइलेज घटता है, पेट्रोल खर्च बढ़ता है और पीयूसी फेल होने पर भारी चालान भी लग सकता है। सही समय पर छोटे सुधार करके 4–8 KMPL तक माइलेज सुधारा जा सकता है।
क्यों खतरनाक है साइलेंसर से निकलता धुआं?
- अगर आपकी बाइक से काला या सफेद धुआं निकल रहा है तो यह इंजन के अंदर गड़बड़ी का संकेत है। यह समस्या दो बड़े नुकसान करती है:
- फ्यूल वेस्टेज: पेट्रोल अधूरा जलता है।
- प्रदूषण और चालान: पीयूसी फेल होने पर करीब 10 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है।
भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
ये भी पढ़े: Toll Tax: क्या 2026 के टोल नियम आपकी रोज की यात्रा को प्रभावित करेंगे? जानें मासिक पास और टोल-फ्री नियम
पहले समझें धुएं का रंग क्या कहता है?
काला धुंआ: रिच फ्यूल मिक्सचर
जब इंजन में हवा कम और पेट्रोल ज्यादा जाता है तो ईंधन पूरी तरह नहीं जलता। गंदा एयर फिल्टर, खराब स्पार्क प्लग, कार्बोरेटर या इंजेक्टर में गड़बड़ी इसके प्रमुख कारण है। इसे समय पर न ठीक किया गया, तो माइलेज गिर सकता है और इंजन कार्बन से भरता है।
सफेद धुआं: इंजन ऑयल या कूलेंट बर्निंग
अगर इंजन ऑयल जल रहा है तो सफेद धुआं दिखता है। पिस्टन रिंग घिसना, वॉल्व सील खराब, हेड गैस्केट लीकेज और ज्यादा इंजन ऑयल इसके संभावित कारण है। ये इंजन के अंदरूनी नुकसान का संकेत हो सकता है।
1. एयर फिल्टर: गंदा एयर फिल्टर ऑक्सीजन की सप्लाई रोक देता है, जिससे फ्यूल ठीक से नहीं जलता। इसलिए फिल्टर को पेट्रोल से साफ करें या कुछ रुपये खर्च कर नया डालें। इससे माइलेज 3-5 kmpl तक तुरंत बढ़ जाता है।
2. स्पार्क प्लग: अगर प्लग पर कार्बन जमा है, तो बाइक झटके लेगी और धुआं देगी। इसलिए सैंडपेपर से प्लग को चमकाएं। एक साफ प्लग ईंधन को 100% जलाने में मदद करता है, जिससे पेट्रोल की बचत 10-15% तक बढ़ जाती है।
3. कार्ब क्लीनर मैजिक: पुरानी बाइक है तो कार्ब क्लीनर स्प्रे और नई (BS6) है तो फ्यूल इंजेक्टर क्लीनर का उपयोग करें। यह सिस्टम के भीतर जमा गंदगी को फ्लश आउट कर देता है, जिससे स्मूद राइड मिलती है।
4. इंजन ऑयल और विस्कोसिटी का खेल: गलत ग्रेड का ऑयल (जैसे 20W-40 की जगह कुछ और) डालने से लुब्रिकेशन कम होता है और इंजन गर्म होकर धुआं देने लगता है। हमेशा मैनुअल के हिसाब से ही ऑयल टॉप-अप करें। याद रखें, जरूरत से ज्यादा ऑयल भी सफेद धुएं का कारण बनता है।
5. डिजिटल मॉनिटरिंग और टायर प्रेशर: आजकल की स्मार्ट बाइक्स में इंजन मालफंक्शन लाइट होती है। उसे नजरअंदाज न करें। साथ ही, टायर में कम हवा इंजन पर लोड बढ़ाती है। सही प्रेशर रखने से बाइक का स्ट्रेस कम होता है और माइलेज 2-3 kmpl सुधरता है। साथ ही हर 3,000–4,000 KM पर सर्विसिंग जरूर कराएं और ओवरलोडिंग से बचें।
ये भी पढ़े: Car Paint Care Tips: आपकी कार की चमक क्यों कम हो रही है? जानें सही देखभाल के उपाय
इसके अलावा एक्सपर्ट्स कहते हैं कि:
- ECU रीसेट या थ्रॉटल बॉडी क्लीनिंग से भी माइलेज सुधर सकता है।
- चेन टेंशन सही न हो तो भी फ्यूल एफिशिएंसी घटती है।
- क्लच प्लेट स्लिप होने पर भी पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है।
- नियमित PUC टेस्ट इंजन की हेल्थ रिपोर्ट जैसा काम करता है।
PUC और चालान से कैसे बचें?
- PUC सर्टिफिकेट समय पर रिन्यू कराएं।
- धुआं दिखते ही टेस्ट कराएं।
- इंजन ट्यूनिंग नियमित करवाएं।