टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
भारत की ईवी बनाने वाली कंपनी टाटा ने 28 सितंबर को ही टियागो ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया है। 19.2 KWH वाली बैटरी के साथ कंपनी के मुताबिक कार को सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा 24 KWH की बड़ी बैटरी के साथ इसे सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कार को 7.2 किलोवॉट के चार्जर से तीन घंटे 36 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है और अगर डीसी फॉस्ट चार्जर का उपयोग करते हैं तो 10 से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ 57 मिनट में हो सकती है। कार में फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर फुली ऑटो एसी, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पंचर रिपेयर किट और कनेक्टिड कार टैक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसे एनसीएपी की ओर से फोर स्टार वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार में स्पोर्ट्स मोड, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, आई टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 11.79 लाख रुपये है। इस ईवी को अगर आप बुक करना चाहते हैं तो 10 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी और कंपनी टियागो ईवी की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू करेगी।