फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

Thu, 13 Oct 2022 03:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में कई कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप भी इस कार को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको इसके फायदे और नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार - फोटो : सोशल मीडिया
जिस तरह से तकनीक का विकास हो रहा है। वैसे ही अब सड़क पर चलने वाली कारों के दिन पूरे हो सकते हैं। दुनियाभर में फ्लाइंग कार को हकीकत बनाने के लिए कई कंपनियां कोशिश कर रही हैं। ऐसी कार भारत आती है तो कितनी सफल होगी आइए जानते हैं।
विज्ञापन

दुबई में हुआ फ्लाइंग कार का सफल टेस्ट

2 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही दुबई में चीन की कंपनी ने फ्लाइंग कार का सफल टेस्ट किया है। जिसके बाद से एक बार फिर फ्लाइंग कार का सपना देखने वालों की उम्मीद दोबारा जग गई है। फ्लाइंग कार X2 ने दुबई में अपनी पहली उड़ान भरी। ये कार 35 मिनट के लिए 560 किलोग्राम वज़न भी उठा सकती है। कार को बेहद हल्के मैटिरियल कार्बन फाइबर से बनाया गया है।
विज्ञापन

कम होगा प्रदूषण और जाम

3 of 11
ट्रैफिक जाम - फोटो : सोशल मीडिया
चीन की कंपनी ने जिस फ्लाइंग कार का टेस्ट किया है वो इलेक्ट्रिक है। इससे प्रदूषण भी नहीं होता। अगर ये कार भारत आती है तो इससे सड़क पर तो ट्रैफिक कम होगा ही साथ ही बढ़ते प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Bounce Infinity E1: क्या बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में है समझदारी, जानें फीचर्स, कीमत और रेंज

आपातकालीन समय में मिलेगी मदद

4 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में जिस तरह से सड़क पर ट्रैफिक मिलता है। ऐसी स्थिति में गंभीर हालत वाले मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना काफी चुनौती भरा काम होता है। अगर भारत में फ्लाइंग कार आती है तो इससे मेडिकल सहायता देने में काफी मदद मिलेगी। मेडिकल सहायता के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी इससे काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार के पेंट का रखें इस तरह ख्याल, हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार
विज्ञापन

पार्क करने में होगी आसानी

5 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइंग कार को जिस तरह से डिजाइन किया जा रहा है। उसके कारण इसे बेहद कम जगह में पार्क किया जा सकेगा। इसके लिए घर में अलग से पार्किंग की जरूरत नहीं होगी। बल्कि घर की छत पर ही लैंडिंग कराई जा सकेगी और वहीं से इसे टेक-ऑफ करवाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: बारिश में होता है कार पर जंग लगने का खतरा, जरूर करें ये तीन काम
विज्ञापन

कितना होगा फायदा

6 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फ्लाइंग कार के भारत आने के बाद सड़कों की जरूरत काफी कम हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार को अपने घर, ऑफिस जैसी जगहों से सीधा उड़ाया जा सकेगा और रनवे, सड़कों की जरूरत नहीं होगी। जिससे सड़क बनाने में आने वाली बड़ी लागत को कम किया जा सकेगा और पर्यावरण को भी काफी कम नुकसान होगा। इससे बचने वाले रुपये का इस्तेमाल देश के बाकी विकासकार्यों पर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Maruti cars with 6 airbags: सेफ्टी के मामले में जानें कैसी हैं मारुति की कारें, इन तीन में मिलते हैं छह एयरबैग
विज्ञापन

होगी सुधार की जरूरत

7 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है कि फ्लाइंग कार आने के बाद हम पूरी तरह से इस पर निर्भर हो सकते हैं। चीन की कंपनी ने जिस फ्लाइंग कार की सफल टेस्टिंग की है वो सिर्फ 90 मिनट का ही सफर कर सकती है। ऐसे में अगर किसी को ज्यादा दूर जाना होगा तो बड़ी परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में बड़े काम का फीचर होता है क्रूज कंट्रोल, जानें कैसे आसान करता है सफर

नहीं है बुनियादी ढांचा

8 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह की तकनीक के लिए अभी भारत जैसा देश तैयार नहीं है। देश में अभी इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए भी बुनियादी ढांचे को तैयार किया जा रहा है। लेकिन अगर फ्लाइंग कार के लिए भी ढांचा तैयार किया जाएगा तो समय के साथ बड़ा निवेश करना होगा।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल, कैसे बनता है और कितना होगा सस्ता-जानें सबकुछ

कीमत होगी ज्यादा

9 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह की कार भले ही बाजार में आ जाए लेकिन आम आदमी की पहुंच से काफी दूर होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नई तकनीक है। बहुत ज्यादा कंपनियों को इसमें महारत हासिल नहीं है। इन्हीं कारणों से ये सिर्फ अमीर लोगों तक पहुंच पाएगी। वहीं आम आदमी की पहुंच में आने में काफी समय लगेगा।

यह भी पढ़ें - Black Film Vehicles: काले शीशे वाली कारों के आए बुरे दिन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ये काम

कोई नियम कानून नहीं है

10 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइंग कार के लिए भारत ही नहीं दुनिया के किसी भी देश में कोई कानून नहीं है। अगर ऐसी कार आती हैं तो इन्हें चलाने की मंजूरी देने से पहले सरकार को कानून बनाने होंगे। आम कार के लाइसेंस पर इन्हें नहीं चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Best Tyre For Car: कितनी तरह के होते हैं टायर, जानें कैसा टायर रहेगा आपकी कार के लिए बेस्ट
 
विज्ञापन

कैसे होगी सुरक्षा

11 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत उन देशों में शामिल है जहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। वाहन चलाने में लापरवाही, नींद आना, ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग जैसे कारणों से रोज गंभीर हादसे होते हैं। ऐसा तो सिर्फ सड़क पर होता है। लेकिन फ्लाइंग कार तो आसमान में उड़ेंगी ऐसे में हादसों पर काबू पाना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें