अगर कार के स्टेयरिंग में परेशानी आ रही है, तो सावधान रहने की जरूरत होती है। ऐसे कौन से कारण हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आने वाली बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं।
कार में स्टेयरिंग का सही होना काफी जरूरी होता है। अगर चलती कार में स्टेयरिंग खराब हो जाए तो फिर कार को सुरक्षित तरह से रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही पांच कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण कार के स्टेयरिंग में परेशानी आती है।
विज्ञापन
कार मोड़ने में परेशानी होना
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार को मोड़ने में परेशानी होती है। तो इस बात का खतरा काफी ज्यादा हो सकता है कि स्टेयरिंग में बड़ी खराबी आ गई हो। ऐसे में सबसे पहले कार के टायरों की हवा और स्टेयरिंग फ्लूइड को चेक करना चाहिए।
विज्ञापन
स्टेयरिंग फ्लूइड
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार को सही तरह से चलाने के लिए फ्लूइड का उचित मात्रा में होना जरूरी होता है। कई बार यह फ्लूइड कम हो या लीक हो जाए तो फिर स्टेयरिंग जाम भी हो सकता है। इसलिए सर्विस के समय कार के स्टेयरिंग का फ्लूइड भी चेक करवाना चाहिए। अगर कम हो जाए तो उसे टॉप-अप करना चाहिए।
हुड से आवाज आना
4 of 6
कार बोनट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेयरिंग का कनेक्शन एक रॉड के जरिए आगे के पहियों के साथ जुड़ा होता है। अगर कार चलाते समय हुड से आवाज आने लगे तो जल्द से जल्द कार को अच्छे मेकैनिक के पास ले जाना चाहिए। ऐसा ना करने पर कार चलाते समय हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
स्टेयरिंग में वाइब्रेशन
5 of 6
स्टेयरिंग से बनाएं दूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार के स्टेयरिंग में वाइब्रेशन हो रही है। तो भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब कार का स्टेयरिंग खराब होने लगता है। इस स्थिति में कार को चलाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे में कई बार स्टेयरिंग जाम भी हो सकता है।
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
अगर कार को मोड़ते समय स्टेयरिंग हार्ड हो रहा है और आवाज आ रही है तो भी जल्द से जल्द किसी अच्छे मेकैनिक को कार दिखानी चाहिए। या फिर ब्रेक लगाते समय भी कार से आवाज आने लगे तो भी कार को को मेकैनिक के पास ले जाना चाहिए।