अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी मासिक सैलरी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी इसे अफोर्ड करने लायक है या नहीं। कार खरीदते समय सिर्फ ऑन-रोड प्राइस ही नहीं, बल्कि EMI, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और फ्यूल खर्च भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।
कैसे तय करें सैलरी के हिसाब से बजट?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार लोन लेने का एक सुरक्षित फॉर्मूला यह है कि आपकी EMI आपकी नेट मंथली इनकम के 15-20% से ज्यादा न हो।
10 लाख की कार के लिए कितनी होगी EMI?
कार शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदते हैं और 20% (2 लाख रुपये) का डाउन पेमेंट करते हैं, तो 8 लाख रुपये का लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक 5 साल के लिए 9-10% ब्याज दर पर कार लोन देते हैं। इस आधार पर अनुमानित EMI 16,500 रुपये से 17,500 प्रति माह तक हो सकती है।
कितनी होनी चाहिए सैलरी?
Hyundai Car Showroom
- फोटो : Hyundai
अगर आपकी मासिक इनकम 80,000 रुपये या उससे ज्यादा है, तो आप बिना किसी फाइनेंशियल दबाव के 10 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं। हालांकि आपको अन्य खर्चों पर भी ध्यान देना होगा, जैसे कि इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और फ्यूल खर्च जिसपर सालाना 1 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्च हो सकता है।
फैसला सोच-समझकर लें
Car Showroom
- फोटो : Freepik
अगर आपकी सैलरी ₹70,000 – ₹80,000 के आसपास है, तो आपको अपने बजट के अनुसार एक सस्ती कार या लॉन्गर लोन टेन्योर का विकल्प चुनना चाहिए। बिना सोचे-समझे महंगी कार खरीदने से फाइनेंशियल स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए EMI कैलकुलेशन, डाउन पेमेंट और बाकी खर्चों को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लें।