आजकल ऑटोमोबाइल कंपनियों को फोकस हाइब्रिड गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है। हाइब्रिड गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहनों से भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह है इन्हें चलाने में फ्यूल का कम खर्च और अधिक माइलेज। साथ ही ये वाहन पर्यावरण के नजरिए से भी कम नुकसानदेह हैं। अभी तक भारत में केवल हाइब्रिड कारें ही बेची जा रही थीं, लेकिन अब मार्केट में हाइब्रिड बाइक ने भी एंट्री ले ली है। अगर आप अब तक नहीं जानते कि हाइब्रिड तकनीक क्या है और यह कैसे काम करता है, तो इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या है हाइब्रिड तकनीक
- फोटो : HeroMotocorp
क्या है हाइब्रिड तकनीक
हाइब्रिड तकनीक में वाहन को दो या दो से ज्यादा पावर सोर्स से चलाया जाता है। उदाहरण के तौर पर, किसी पेट्रोल वाहन के लिए उसका पावर सोर्स पेट्रोल होगा। लेकिन यदि उसे पेट्रोल के साथ-साथ एक दूसरे पावर सोर्स से चलाया जाए तो वह हाइब्रिड वाहन बन जाता है। आमतौर पर हाइब्रिड वाहनों में गैसोलीन (Petrol) इंजन के साथ-साथ बैटरी पैक से मिलने वाले पावर का इस्तेमाल किया जाता है। यह बैटरी पैक वाहन को अतिरिक्त रेंज तो देता है, साथ में इंजन पावर को भी बढ़ा देता है, जिससे वाहन का परफॉर्मेंस भी बढ़ जाता है। बैटरी पैक से मिलने वाले पावर के चलते फ्यूल की खतप कम होती है, इससे माइलेज भी बढ़ता है और वाहन के होने वाला उत्सर्जन भी कम होता है।
राइडर को डबल फायदा!
- फोटो : Bajaj Auto
राइडर को डबल फायदा!
हाइब्रिड कार में यह तकनीक तब एक्टिव हो जाती है जब कार धीमी रफ्तार में चल रही होती है। इस दौरान गैसोलीन इंजन बंद हो जाता है और फ्यूल की बचत होती है। जबकि बाइक या टू-व्हीलर में यह इंजन के साथ काम करते हुए एक्स्ट्रा पावर जनरेट करने का काम करती है, जिससे इंजन पर लोड कम हो जाता है और माइलेज बेहतर मिलती है। आमतौर पर हाइब्रिड वाहनों में नॉर्मल वाहनों के मुकाबले 15-20% अधिक माइलेज मिलती है।
Yamaha ने लॉन्च की हाइब्रिड बाइक
- फोटो : Yamaha
Yamaha ने लॉन्च की हाइब्रिड बाइक
बताते चलें कि यामाहा इंडिया ने मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय बाजार में अपनी पहली हाइब्रिड बाइक FZ-S Fi Hybrid को लॉन्च किया है। बाइक में 149cc का Blue Core OBD-2B कंप्लायंट इंजन लगाया गया है, जो यामाहा की स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) और स्टॉप & स्टार्ट सिस्टम (SSS) टेक्नोलॉजी से लैस है। ये फीचर्स इंजन को ज्यादा स्मूथ, फ्यूल-इफिशिएंट और पावरफुल बनाते हैं। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के चलते यह बाइक ज्यादा माइलेज देने के साथ ही बेहतर पिकअप भी देती है। ट्रैफिक में रुकने पर इंजन ऑटोमैटिक बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही बिना झट से स्टार्ट हो जाता है। इस बाइक के पेट्रोल मॉडल में 55 Kmpl की माइलेज मिलती है, वहीं हाइब्रिड मॉडल में इससे भी अधिक माइलेज मिलने का दावा किया जा रहा है।