फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety Alert: चलती कार में दब जाए इंजन स्टार्ट या स्टॉप बटन तो क्या होगा? घबराएं नहीं, बस जान लें ये जरूरी

Thu, 07 May 2026 09:58 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Engine Start Stop Button Safety: समय के साथ कारें भी आधुनिक होती जा रही हैं। धीरे-धीरे अब कारों में चाबी का झंझट भी खत्म हो रहा है। अब चाबी की जगह Engine Start या Stop बटन ले ली हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह फीचर जितना सुविधाजनक है, उतना ही नए ड्राइवर्स के लिए उत्सुकता और डर का विषय भी बना रहता है। ऐसे में सवाल है कि अगर रफ्तार में दौड़ती कार का यह बटन दब जाए, तो क्या गाड़ी वहीं थम जाएगी या कोई बड़ा हादसा होगा?
 
विज्ञापन
Engine Start/Stop बटन - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

What happens if start stop button pressed while driving: चलती कार में स्टार्ट या स्टॉप बटन का अचानक दबना काफी डरावना होता है, लेकिन कार कंपनियां इसे बेहद सुरक्षित बनाती हैं। ज्यादातर कारों में एक बार बटन दबने पर इंजन बंद नहीं होता, क्योंकि सिस्टम इसे गलती मानता है। हालांकि, इसे लगातार दबाकर रखना या बार-बार दबाना कार को इमरजेंसी मोड में डाल सकता है, जिससे इंजन बंद हो सकता है और स्टीयरिंग सख्त हो सकता है।
विज्ञापन


क्या होता है जब मैजिक बटन दबता है ?
अगर गलती से हाथ लग जाए और यह बटन एक बार दब जाए तो ज्यादातर कारों में इंजन बंद नहीं होता है। सेफ्टी फीचर्स की वजह से गाड़ी चलती रहती है, हालांकि डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट जल सकती है, लेकिन अगर कोई बटन को कुछ सेकंड तक दबाए रखता है, तो कार का कंप्यूटर इसे इमरजेंसी मानने लगता है। ऐसे में इंजन बंद हो जाता है, जिससे स्टीयरिंग भारी हो सकता है और ब्रेक लगाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं, बटन को बार-बार हिट करने से सिस्टम एरर दिखा सकता है और कुछ मामलों में इंजन बंद होने का खतरा रहता है।

इमरजेंसी किल स्विच: कंपनियां इस बटन को एक इमरजेंसी स्विच की तरह भी डिजाइन करती हैं। अगर कभी एक्सीलेटर फंस जाए या कार आउट ऑफ कंट्रोल हो जाए, तो इसे दबाकर इंजन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


क्या बटन वाला स्टार्ट या स्टॉप सिस्टम चाबी से ज्यादा सुरक्षित है?
 तकनीकी रूप से हां भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें स्मार्ट लॉजिक होता है जो इंसानी गलती को पहचान लेता है। लेकिन, यह जानना जरूरी है कि इंजन बंद होते ही कार का पावर असिस्ट सिस्टम काम करना बंद कर देता है। इसका मतलब है कि चलती कार में इंजन बंद होने पर आप कार को मोड़ तो पाएंगे, लेकिन उसके लिए बहुत ताकत लगानी होगी। इसलिए, इस फीचर को खिलौना समझने की भूल न करें और केवल जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें