इन दिनों स्क्रैम्बलर बाइक्स काफी चर्चा में हैं। हर साल कोई न कोई कंपनी अपनी स्क्रैम्बलर बाइक मार्केट में उतार ही देती है। स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलों को मिशन इम्पॉसिबल जैसी कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। फिलहाल रॉयल एनफील्ड और ट्रायंफ जैसी कंपनियों के स्क्रैम्बलर बाइक्स मार्केट पर छाए हुए हैं। तो क्या होते हैं स्क्रैम्बलर बाइक्स, आइए आज इसकी पड़ताल करते हैं।
मार्केट में आज के समय में मोटरसाइकिल्स के कई सेगमेंट मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें से एक है Scrambler बाइक। यह एक ऐसी मोटरसाइकिल होती है जो खास तौर पर ऑन-रोड और हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए बनाई जाती है। इसका डिजाइन क्लासिक और रेट्रो लुक वाला होता है, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ये बाइक ऐसे लोग खरीदते हैं जो अपनी बाइक को पक्की सड़कों पर चलाने के साथ-साथ हल्की-फुल्की ऑफ-रोडिंग भी करना पसंद करते हैं।
2025 Ducati Scrambler Full Throttle
- फोटो : Ducati India
कैसा होता है Scrambler बाइक का डिजाइन?
Scrambler बाइक्स का डिजाइन काफी अनोखा होता है। इसमे आमतौर पर ऊंचे एग्जॉस्ट, नॉबी टायर्स (मोटे और उभरे हुए पैटर्न वाले टायर), बड़ा हैंडलबार और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसका उद्देश्य होता है कि यह बाइक हल्की ऑफ-रोड कंडीशन जैसे कच्चे रास्ते, मिट्टी या बजरी वाले रास्तों पर भी आसानी से चलाई जा सके। इसके साथ ही इसका लुक भी आकर्षक और पुरानी रेट्रो बाइक्स जैसा होता है।
कहां से आया Scrambler का कॉन्सेप्ट?
स्क्रैम्बलर बाइक्स की शुरुआत 1960 के दशक में यूरोप से हुई थी। उस समय लोग अपनी स्ट्रीट बाइक्स को मॉडिफाई करके उन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करते थे। धीरे-धीरे इस स्टाइल को कंपनियों ने अपनाया और Scrambler नाम से प्रोडक्शन बाइक्स बननी शुरू हो गईं। यूरोप के कई देशों में खराब रास्तों पर की जाने वाली बाइक रेसिंग काफी लोकप्रिय है। इसमें स्क्रैम्बलर बाइक्स का ही इस्तेमाल होता है।
Royal Enfield Scram 440
- फोटो : Royal Enfield
भारत में कौन-कौन सी Scrambler बाइक्स उपलब्ध हैं?
भारत में Royal Enfield Scram 411, Ducati Scrambler, Yezdi Scrambler, Triumph Scrambler जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। इनकी कीमत और परफॉर्मेंस अलग-अलग रेंज में मिलती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं।
किसके लिए है Scrambler बाइक?
अगर आप ऐसे राइडर हैं जो शहर में डेली कम्यूट के साथ-साथ कभी-कभी ऑफ-रोडिंग भी करना पसंद करते हैं, तो Scrambler आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।