फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recall: सड़क पर सुरक्षा का सवाल, वेमो ने रिकॉल की हजारों रोबोटैक्सियां, जानें कंपनी को क्यों उठाना पड़ा यह कदम

Wed, 13 May 2026 10:28 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Autonomous Robotaxi Recall: अमेरिका में तेजी से बढ़ती ऑटोनॉमस टैक्सी सेवा के बीच Waymo को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपनी हजारों रोबोटैक्सियों को रिकॉल करने का फैसला लिया है।  जानिए यह रिकॉल किन वाहनों पर लागू हुआ है और कंपनी अब क्या कदम उठा रही है।
 
विज्ञापन
वेमो ने रिकॉल की हजारों रोबोटैक्सियां - फोटो : waymo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Waymo Software Issue: ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी वेमो ने अपनी करीब 3,791 रोबोटैक्सियों को रिकॉल किया है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, यह कदम सॉफ्टवेयर में आई खराबी की वजह से लिया गया है, इसके कारण गाड़ियां जलभराव वाली सड़कों पर डगमगा रही थी। कई घटनाओं में देखा गया कि भारी बारिश होने पर गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी रहीं और बाढ़ वाले इलाकों में जाने लगी। इसके बाद कंपनी अब नए सुरक्षा फीचर्स और मौसम आधारित कंट्रोल सिस्टम पर काम कर रही है।
विज्ञापन


ऑस्टिन और सैन एंटोनियो की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में ऑस्टिन के कैमरों में देखा गया कि वेमो की ऑटोनॉमस गाड़ियां पानी भरी सड़कों पर चल रहीं थी। कुछ मामलों में तो वाहन भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक में ही फंसे रहे।
वहीं, इससे भी गंभीर मामला सैन एंटोनियो में देखा गया, जहां 20 अप्रैल का एक वेमाे रोबोटैक्सी बिना यात्री के बाढ़ वाली सड़क पर चली गई। फिर तेज बहाव में नाले में ही बह गई। इसके बाद अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA ने जांच शुरू की। इसी जांच के बाद कंपनी ने रिकॉल की घोषणा की है।
विज्ञापन




कंपनी ने क्या कहा?
वेमो के अनुसार, समस्या वहां से जुड़ी है जहां हाई-स्पीड रोड पर वाहन जलभराव वाली लेन को सही तरीके से पहचान नहीं पा रहे थे। कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही कुछ अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। इनमें खराब मौसम और फ्लैश फ्लडिंग की आशंका वाले इलाकों में रोबोटैक्सी की एंट्री सीमित करना शामिल है।

वेमो ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा देना हमारी पहली जिम्मेदारी है। हम अमेरिका के सबसे चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग माहौल में हर सप्ताह पांच लाख से ज्यादा ट्रिप्स संचालित करते हैं। कंपनी फिलहाल अतिरिक्त सॉफ्टवेयर सुरक्षा विकसित कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पहले भी विवादों में रही हैं वेमो की गाड़ियां
आपको बता दें कि वेमो की गाड़ियों को लेकर कोई पहली बार सवाल नहीं खड़े हो रहे हैं। इसके पहले भी सेल्फ-ड्राइविंग कारें कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही हैं। जैसे ऑस्टिन में स्कूल बसों को रास्ता न देने के आरोप लगे। सैन फ्रांसिको में बिजली कटौती के दौरान कई रोबोटैक्सियों ने ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी थी। इसके बाद अब भारी बारिश और खराब मौसम में इनके व्यवहार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कंपनी का दावा है कि उसका ऑटोनॉमस सिस्टम लगातार बेहतर हो रहा है और हर घटना से सीख लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के कहां-कहां चल रही हैं ये गाड़ियां
वेमो फिलहाल अमेरिका के 11 शहरों में कमर्शियल रोबोटैक्सी सेवा प्रदान कर रही है। इनमें सैन फ्रांसिको, लॉस एंजिल्स, फीनिक्स, ऑस्टिन और मियामी जैसे शहर शामिल हैं। हालांकि कुछ शहरों में यह सिर्फ सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि सैन एंटोनियो में उसकी सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है, लेकिन जल्द दोबारा शुरू की जा सकती है।



ऑटोनॉमस इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह रिकॉल केवल एक तकनीकी अपडेट नहीं, बल्कि पूरी ऑटोनॉमस व्हीकल इंडस्ट्री के लिए चेतावनी माना जा रहा है। सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक अब तेजी से सड़कों पर उतर रही है, लेकिन मौसम जैसी वास्तविक चुनौतियां अभी भी बड़े टेस्ट साबित हो रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य की रोबोटैक्सी सेवाओं के लिए सिर्फ एआई और सेंसर काफी नहीं होंगे, बल्कि चरम मौसम से निपटने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी हो सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें