देश में तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Warivo Motors India ने भारतीय बाजार में एक साथ छह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर दो नई सीरीज, Nova और Edge के तहत पेश किए गए हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 50,000 रुपये से भी कम तय की गई है, जो इन्हें देश के सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है।
कंपनी का कहना है कि इन दोनों सीरीज को अलग-अलग प्रकार के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नोवा सीरीज को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो प्रीमियम लुक, मॉडर्न फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं। वहीं, एज सीरीज को डेली कम्यूट और बजट फ्रेंडली विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: Tata Harrier EV, Mahindra XEV 9e और BYD Atto 3 में कौन है सबसे आगे?
स्कूटरों की कुछ खास बातें
Warivo Motors के किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हैं। वहीं, फीचर्स की बात करें, तो इनमें स्मार्ट मोबाइल एप कनेक्टिविटी के साथ हल्का और आरामदायक डिजाइन मिलता है। ये स्कूटर सभी उम्र के लोग चला सकते हैं। कंपनी इनमें 3 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी भी दे रही है।
यह भी पढ़ें: अंतिम-मील कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, नई योजना के तहत बढ़ेगी ई-रिक्शा की संख्या
देशभर में 200 नए शोरूम खोलने की तैयारी
कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देशभर में 200 नए शोरूम खोलने का है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी। कंपनी इस विस्तार को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और डेडिकेटेड कस्टमर केयर जैसी सेवाओं से मजबूत बनाएगी। नए स्कूटर देशभर के अधिकृत Warivo डीलरशिप्स पर उपलब्ध कर दिए गए हैं।