फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत में लॉन्च होंगी वॉल्वो की दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां: EX90 और ES90 में क्या मिलेगा खास? जानें कीमत व रेंज

Mon, 12 Oct 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप लग्जरी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज आपको बेहतरीन विकल्प मिल सकता है। वॉल्वो 12 अक्तूबर को भारत में दो नई इलेक्ट्रिक कारें EX90 और ES90 लॉन्च करने की तैयारी में है। जिनमें एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV और दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान हो सकती है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इन कारों के डिजाइन, बैटरी रेंज, फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में...
 
विज्ञापन
वॉल्वो EX90 - फोटो : volvocars
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार निर्माता वॉल्वो 12 अक्तूबर 2026 को भारतीय बाजार में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी वॉल्वो EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी और वॉल्वो ES90 इलेक्ट्रिक सेडान को पेश कर सकती है। दोनों मॉडल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट हो चुके हैं। EX90 को कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया जाएगा, जबकि ES90 के साथ वॉल्वो लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी। दोनों कारों में प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


आज लॉन्च हो सकती हैं वॉल्वो EX90 और ES90
वॉल्वो की नई इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में कंपनी के प्रीमियम इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। EX90 को पेट्रोल-डीजल इंजन वाली XC90 से ऊपर पोजिशन किया जाएगा। वहीं, ES90 कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान होगी। दोनों कारें SPA2 प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और इनमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर मिलता है। इससे हाई-पावर DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में मदद मिलती है। 

वॉल्वो EX90: फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या होगा खास?
इसी के साथ वॉल्वो EX90 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसका डिजाइन आधुनिक और मिनिमलिस्ट है। इसमें थॉर हैमर डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप, क्लोज्ड फ्रंट फेशिया, फ्लश डोर हैंडल और C-शेप एलईडी टेललैंप मिलते हैं। इसका आकार और प्रीमियम डिजाइन इसे कंपनी की बड़ी लग्जरी SUV के तौर पर अलग पहचान देते हैं।
विज्ञापन

केबिन की बात करें तो इसमें 14.5 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ब्राउजर एंड विल्किंस का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और कई सेफ्टी फीचर्स भी इसका हिस्सा हो सकते हैं।

बैटरी पावर और रेंज?
फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार,  EX90 के डुअल-मोटर AWD वर्जन में 106kWh बैटरी पैक मिलता है। यह सेटअप 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी दावा की गई WLTP रेंज 625 किलोमीटर तक है। 350kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 22 मिनट लग सकते हैं। भारत में पेश किए जाने वाले वेरिएंट के फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के दौरान स्पष्ट हो सकेंगे।

कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल इसके कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च से पहले EX90 की कीमत को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं। कुछ रिपोट्स में इसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये, जबकि कुछ में 1.40 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये तक होने की संभावना जताई गई है। आधिकारिक कीमत की पुष्टि लॉन्च के समय हो सकेगी। अगर मुकाबले की बात करें तो यह बीएमडब्ल्यू आईएक्स और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस एसयूवी जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर दे सकती है।

वॉल्वो ES90: लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स
वॉल्वो ES90 कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान है। इसका डिजाइन EX90 से मिलता-जुलता है, लेकिन सेडान बॉडी स्टाइल इसे अलग पहचान देती है। इसमें थॉर हैमर LED लाइटिंग, मिनिमलिस्ट फ्रंट डिजाइन और आधुनिक केबिन मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.5 इंच का टचस्क्रीन, 9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार तकनीक और एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह कार भी SPA2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। 
वैश्विक बाजार में ES90 अलग-अलग बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है। इसके 106kWh बैटरी वाले वर्जन की WLTP रेंज वेरिएंट के आधार पर करीब 696 किलोमीटर तक है। कंपनी के अनुसार, 800V आर्किटेक्चर और 350kW डीसी फास्ट चार्जिंग के साथ इसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल की सटीक रेंज और पावर की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद सामने आएगी।

संभावित कीमत और मुकाबला
लॉन्च से पहले Volvo ES90 की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 70 लाख से 75 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक कीमत लॉन्च के दौरान ही पता चल सकेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW i5 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान से हो सकता है। 

आज लॉन्च पर किन बातों पर रहेगी नजर?
हालांकि इन दोनों गाड़ियों की आधिकारिक और सटीक कीमतें और फाइनल स्पेसिफिकेशंस 12 अक्तूबर को लॉन्च इवेंट के दौरान ही पूरी तरह साफ हो सकेंगे, लेकिन इतना तय है कि इन दोनों शानदार इलेक्ट्रिक मॉडल्स के आने से भारत के प्रीमियम और लग्जरी ईवी सेगमेंट में मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है और वॉल्वो अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें