Volkswagen New SUV: फोक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी लाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह कार स्कोडा कायलाक के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जो भारत में ब्रांड की सबसे किफायती कार होगी। आइए जानते हैं कि यह दमदार एसयूवी भारतीय सड़कों पर कब तक दस्तक देगी और किन दिग्गज कारों से इसका सीधा मुकाबला हो सकता है।
Volkswagen sub 4 meter SUV: फोक्सवैगन ने भारत के लिए एक नई सब-4 मीटर एसयूवी को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर किया है। यह SUV 2027 में लॉन्च होगी और भारत में फोक्सवैगन की सबसे किफायती कार के तौर पर आ सकती है। सबसे खास बात यह है कि नई SUV को MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यही प्लेटफॉर्म स्कोडा कायलाक समेत फोक्सवैगन ग्रुप की कई भारत-स्पेक कारों में इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि फोक्सवैगन के लिए यह लॉन्च इसलिए भी अहम है, क्योंकि कंपनी फिलहाल भारत के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और हाई-वॉल्यूम सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मौजूद नहीं है।
किस प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई SUV
यह अपकमिंग नई फोक्सवैगन एसयूवी को स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा और इसे कंपनी की मौजूदा टाइगुन एसयूवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा। यानी लॉन्च के बाद यह फोक्सवैगन इंडिया की SUV रेंज का एंट्री पॉइंट बनेगी।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम या डिजाइन सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन, MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंफर्म हो गया है।
वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर पहले से स्कोडा काइलाक, स्कोडा कुशाक, स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन ताइगुन और फोक्सवैगन वर्टस जैसी कारें आधारित हैं।
विज्ञापन
इंजन को लेकर अभी क्या जानकारी?
फोक्सवैगन ने नई SUV के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। हालांकि, स्कोडा काइलाक के साथ इसके प्लेटफॉर्म कनेक्शन को देखते हुए 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन इसके लिए मजबूत संभावित विकल्प माना जा रहा है।
यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्पों के साथ आ सकता है। हालांकि, फिलहाल इसे संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए, क्योंकि फोक्सवैगन ने इंजन और गियरबॉक्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
किन कारों से हो सकता है मुकाबला?
अनुमान लगाया जा रहा है कि फोक्सवैगन की नई SUV सीधे भारत के सबसे बड़े कॉम्पैक्ट SUV बाजार में उतरेगी। इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू जैसे मॉडल मजबूत मौजूदगी रखते हैं।
फोक्सवैगन के लिए यह सेगमेंट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी का मौजूदा SUV पोर्टफोलियो इस कीमत और आकार की कार को कवर नहीं करता। नई SUV के आने के बाद कंपनी पहली बार इस बड़े ग्राहक वर्ग को सीधे टारगेट कर सकेगी।