Volkswagen Polo Edition 50: क्या खास है
Polo Edition 50 को एक खास क्रिस्टल ब्लू मेटालिक पेंट स्कीम में पेश किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और रिफाइन्ड लुक देता है। इसके B-पिलर पर 3D '50' बैज दिया गया है और साथ ही 16-इंच की कोवेंट्री अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलती हैं। ग्राहक चाहें तो बड़ी 17-इंच की टोरोसो व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
इसके इंटीरियर में डार्क-टिंटेड रियर विंडोज, फ्रंट साइड डोर सिल पर 'Edition 50' की बैजिंग और स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर '50' लिखा गया है। Plus पैकेज के जरिए ग्राहक पैनोरमिक सनरूफ, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे ऑप्शनल फीचर्स भी ले सकते हैं।
फॉक्सवैगन ने इस खास एडिशन में कई फीचर्स को स्टैंडर्ड कर दिया है। जैसे क्रोम-फिनिश पैडल्स, एम्बिएंट लाइटिंग, ब्लैक हेडलाइनर, हीटेड फ्रंट सीट्स, रियर व्यू कैमरा और मल्टीपल ड्राइव मोड्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Auto Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप फिर बढ़ा सकते हैं ऑटो टैरिफ, ताकि अमेरिका में बनें ज्यादा कारें!
Volkswagen Polo Edition 50: इंजन पावर
इस एडिशन को पावर देता है 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 94 bhp की पावर और 175 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा एक और वर्जन भी है जो इसी इंजन के ज्यादा पावरफुल ट्यून में आता है - 114 bhp और 200 Nm टॉर्क के साथ, जो सिर्फ DSG ऑटोमैटिक में उपलब्ध है।
Polo Edition 50 की कीमत जर्मनी में 28,200 यूरो (लगभग 28 लाख रुपये) है। और यह मिड-लेवल Style ट्रिम पर बेस्ड है। यह वर्जन लिमिटेड यूनिट्स में ही बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2030 तक 6,900 एकड़ जमीन और नौ अरब डॉलर के निवेश की जरूरत, रिपोर्ट में खुलासा
भारत में क्यों नहीं है नई जेनरेशन पोलो
जहां एक तरफ पोलो के चाहने वाले भारत में अब भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कंपनी ने अब तक नई जनरेशन पोलो को भारतीय बाजार में नहीं उतारा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि नई पोलो की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है, जो भारत की "छोटी कार" टैक्स कैटेगरी में नहीं आती।
इसके बजाय फॉक्सवैगन अब अपनी भारत-केन्द्रित कारों जैसे Taigun (टाइगुन) और Virtus (वर्टस) पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी अपने प्रीमियम सेगमेंट में Tiguan R-Line (टिगुआन आर-लाइन) और हाल ही में लॉन्च हुई Golf GTI (गोल्फ जीटीआई) जैसी हाई-एंड कारें भी पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैग्नेट की किल्लत से ऑटो उद्योग में संकट, जुलाई 2025 तक स्टॉक खत्म होने की आशंका