फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो का सच, क्या सच में महिंद्रा BE 6 जनरेटर से चलते-चलते हो रही थी चार्ज?

Wed, 25 Feb 2026 11:37 AM IST
सुयश पांडेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें महिंद्रा BE 6 को जनरेटर से चलते-चलते चार्ज होते हुए दिखाया गया है। लेकिन असल में ये वीडियो एआई-जनरेटेड निकला। वीडियो में नंबर प्लेट और वाहन की मूवमेंट में डिजिटल गड़बड़ियां साफ नजर आती हैं। तकनीकी रूप से भी कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी चार्जिंग के दौरान चल नहीं सकती क्योंकि सेफ्टी सिस्टम वाहन को लॉक कर देते हैं।

विज्ञापन
महिंद्रा BE6 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी खुद ही चलते-चलते जनरेटर से चार्ज हो रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कार एक जनरेटर को पीछे से खींच रही है और उसी दौरान उससे चार्ज भी हो रही है। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कई यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर सवाल खड़े किए। लेकिन जब वीडियो को ध्यान से देखा गया तो साफ हो गया कि यह असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया वीडियो है।

वीडियो में दिखे एआई के संकेत

वीडियो को गौर से देखने पर कई ऐसी बातें सामने आईं जो इसके फर्जी होने की ओर इशारा करती हैं:

  • शुरुआत में कार का नंबर प्लेट सही दिखता है लेकिन अगले ही फ्रेम में वह अजीब और समझ से बाहर अक्षरों में बदल जाता है।
  • वीडियो में ओवरटेक करती एक ऑटो/रिक्शा टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई देती है।
  • कार और जनरेटर की मूवमेंट में भी असामान्य डिजिटल गड़बड़ियां नजर आती हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट viiztrrix से शेयर किया गया था। इस अकाउंट से अक्सर एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करता है। वीडियो में '#ai' हैशटैग भी लगाया गया था। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह सॉफ्टवेयर से तैयार किया गया कंटेंट है। इससे पहले भी इसी अकाउंट से एक और एआई वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिंद्रा थार को साइनबोर्ड में फंसा हुआ दिखाया गया था।

विज्ञापन

 

 

क्या सच में चलती कार चार्ज हो सकती है?

अगर सरल शब्दों में कहें तो नहीं। कोई भी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान चल नहीं सकती। इसके पीछे मजबूत सेफ्टी सिस्टम होते हैं:

  • गाड़ी तब तक स्टार्ट नहीं होगी जब तक चार्जिंग गन कार से जुड़ी रहती है।
  • चार्जिंग पोर्ट कनेक्ट होने पर वाहन की मूवमेंट अपने-आप लॉक हो जाती है।
  • यह सुरक्षा फीचर हर आधुनिक इलेक्ट्रिक कार में होता है।

फिर बैटरी कैसे चार्ज होती है?

ड्राइव करते समय बैटरी को थोड़ा-बहुत चार्ज करने का एकमात्र तरीका है रेजनरेटिव ब्रेकिंग। रेजनरेटिव ब्रेकिंग में जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है या एक्सेलेरेटर छोड़ता है तो मोटर जनरेटर की तरह काम करती है और कुछ ऊर्जा वापस बैटरी में भेज देती है। लेकिन यह पूरी चार्जिंग नहीं होती सिर्फ ऊर्जा की बचत और रेंज बढ़ाने का तरीका है।

वायरल वीडियो मनोरंजक जरूर है, लेकिन हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है। यह साफ तौर पर एआई तकनीक से तैयार किया गया वीडियो है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इसलिए किसी भी चौंकाने वाले दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें