भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में बजाज, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प और सुजुकी जैसी कई दिग्गज कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही हैं। वहीं, लोगों की ओर से बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई नई कंपनियां भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर रही हैं। लेकिन हाल ही में अडानी ग्रुप द्वारा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या सच में अदाणी ग्रुप इलेक्ट्रिक स्कूटर के कारोबार में उतर चुका है?
300 Km की रेंज का दावा
कई रिपोर्ट्स में अदाणी ग्रुप द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित लॉन्च की खबरें प्रकाशित की जा रही है। हालांकि, इस स्कूटर के मॉडल या नाम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं बताई गई है। इसे "अदाणी इलेक्ट्रिक स्कूटर" कहा जा रहा है। "SS Degree College" नाम के ऐसे ही एक वेबसाइट पर प्राकाशित खबर में अदानी इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 300 किमी बताई गई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 70,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी की क्षमता और मोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर में यह भी कहा गया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजिटल स्पीडोमीटर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एलॉय व्हील्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस होगा।
खबर में यह भी बताया गया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 2025 के अंत में शुरू की जाएगी। वहीं, इस स्कूटर नजदीकी डीलर से खरीदने और प्री-बुकिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर आप स्कूटर लॉन्च होने से पहले डीलर से संपर्क करेंगे तो आप अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं।