फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fancy Number: फैंसी नंबर का दीवानापन! हैदराबाद में कार मालिक ने इस VIP नंबर के लिए खर्च किए 25 लाख रुपये

Tue, 21 May 2024 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद में फैंसी नंबर का दीवानापन देखा गया जब एक कार मालिक ने अपने वाहन के लिए '9999' की फैंसी नंबर प्लेट पाने के लिए 25.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया।
विज्ञापन
Car number plate - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कार मालिक ने अपने वाहन के लिए '9999' की फैंसी नंबर प्लेट पाने के लिए 25.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया।
विज्ञापन

हैदराबाद के संयुक्त परिवहन आयुक्त सी रमेश ने कहा कि फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में, '9999' को सबसे अधिक बोली राशि में लिया गया। जिसमें कार मालिक ने विभाग को अपने हाई-एंड वाहन के लिए नंबर प्लेट 'TG-09 9999' के लिए 25,50,002 रुपये का भुगतान किया।

सोमवार को आयोजित फैंसी नंबर '9999' की नीलामी में 11 लोगों ने भाग लिया और इस नंबर की कीमत 25.5 लाख रुपये रही।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "अब तक यह फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक बोली राशि है, जो तेलंगाना में एक रिकॉर्ड है।"

इससे पहले पिछले साल अगस्त में '9999' नंबर 21.6 लाख रुपये में बिका था। 

अधिकारी ने आगे कहा कि फैंसी नंबर में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपये का भुगतान करके इसे रिजर्व कर सकता है। और अगर बोली लगाने वाले ज्यादा लोग हैं, तो बोली में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

खैरताबाद रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय ने सोमवार को अन्य फैंसी नंबरों की नीलामी के दौरान 43 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया।

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने इस साल मार्च में वाहन पंजीकरण कोड को TS से बदलकर TG कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें