फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales: दरों में कटौती व नवरात्र से सितंबर में जमकर बिके वाहन, 47% तक वृद्धि; जानिए कंपनियों के आंकड़े

Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Vehicle Sales: जीएसटी दरों में कटौती और नवरात्र के त्योहार को लेकर ग्राहकों में उत्साह का माहौल देखा गया। यही कारण रहा कि सितंबर में वाहन जमकर बिके। अधिकतम 47 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई। जानिए अलग-अलग कंपनियों के वाहन बिक्री आंकड़े
विज्ञापन
वाहनों की बिक्री बढ़ी (सांकेतिक) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती और साथ ही नवरात्र शुरू होने से सितंबर में कंपनियों ने जमकर वाहनों की बिक्री की है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सालाना आधार पर 27 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की है। करीब सभी कंपनियों ने कहा, उनकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में अच्छी खासी बढ़ी है।

विज्ञापन


कौन सी वाहन कंपनी किस स्थान पर रही, यहां जानिए
बेहतर बिक्री के चलते टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा थोक बिक्री में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मारुति सुजुकी ने कहा, पिछले महीने डीलरों को 1,32,820 यात्री वाहनों की आपूर्ति की। एक साल पहले हालांकि, यह 1.45 लाख था। लेकिन कंपनी की खुदरा बिक्री सितंबर, 2024 की तुलना में 27.5 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख इकाई पर पहुंच गई।

जीएसटी सुधारों के बाद छोटी कारों की मांग बढ़ी
कंपनी ने बताया, 2.5 लाख बुकिंग लंबित हैं। नवरात्र के पहले 8 दिनों में ही 1.65 लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है। यह पिछले 10 वर्षों में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। दो दिन बाकी हैं। हमें 2 लाख से अधिक की बिक्री की उम्मीद है। जीएसटी सुधारों और उसके बाद खासकर छोटी कारों की कीमतों में कमी के कारण बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

 
कंपनी बिक्री (यूनिट) वृद्धि (%)
टाटा मोटर्स 60,907 47%
महिंद्रा 1,00,298 16%
ह्यूंडई 70,347 10%
जेएसडब्ल्यू एमजी 6,728 34%
बजाज 5,10,504 9%
टोयोटा 31,091 16%
रॉयल इनफिल्ड 1,24,328 43%

विज्ञापन

मांग बढ़ना आने वाले महीनों में निरंतर वृद्धि का संकेत
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद त्योहारों के अनुकूल माहौल के कारण सितंबर में यात्री वाहन उद्योग की मांग में भारी वृद्धि हुई है। मांग में यह वृद्धि आने वाले महीनों में निरंतर वृद्धि के लिए एक आशाजनक संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें