टनल पार्किंग: उत्तराखंड में पहली बार नई पहल
इन प्रोजेक्ट्स में सबसे महत्वपूर्ण है टनल पार्किंग मॉडल, जो प्रदेश में पहली बार आजमाया जा रहा है। सभी प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाएं पूरी होने के बाद राज्य में एक साथ 16,000 से अधिक वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
राज्य का आवास विभाग वाहन पार्किंग परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। प्रस्तावित 191 पार्किंग स्थलों में 65 सतही (सरफेस), 107 मल्टी-लेवल, 9 ऑटोमेटेड और 10 टनल पार्किंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - NHAI: स्कैनर खराब होने पर नहीं लगाया जा सकता जुर्माना, अब एनएचएआई यात्री को देगा 10 हजार रुपये
स्थानों का चयन, डीपीआर तैयार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन परियोजनाओं के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और 141 पार्किंग साइट्स की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है। 112 परियोजनाओं के लिए 1,73,34,00,000 रुपये का बजट जारी कर दिया गया है और इन पर काम शुरू भी हो चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के संयुक्त मुख्य प्रशासक डी.पी. सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए सरकार टनल पार्किंग की ओर बढ़ रही है। इन टनलों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि वाहन सड़क के एक सिरे से प्रवेश करें और दूसरे सिरे से पुनः सड़क पर निकल जाएं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: आप नेता राघव चड्ढा ने संसद में कहा- राजमार्ग टोल वसूली बन चुकी है संगठित लूट
मसूरी-देहरादून में स्मार्ट पार्किंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण शहर के सात प्रमुख स्थानों आईएसबीटी, घंटाघर (पटेल प्रतिमा), यूनिवर्सल पेट्रोल पंप, मोडा एलीमेंट, एशले हॉल, ब्लैक बर्ड (क्रॉस रोड), और गांधी पार्क पर ऑन-स्ट्रीट और ऑफ-स्ट्रीट स्मार्ट पार्किंग विकसित कर रहा है। इनमे से कई प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Petrol Ban: यूरोपीय पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध पर कार कंपनियों की आखिरी कोशिश, क्या 2035 की समयसीमा टल सकती है?
नैनीताल में नई सुविधा
जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल ने सुखाताल में नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर 108 वाहनों की क्षमता वाला सतही पार्किंग स्थल बनाया है। श्रीकैंची धाम तहसील क्षेत्र में 70 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा का निर्माण भी पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलती, वरना बैटरी की लाइफ होगी कम
कहां होंगी ऑटोमेटेड और टनल पार्किंग सुविधाएं
कुल नौ ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाएं बनाई जाएंगी। दो चमोली में, पांच हरिद्वार में, एक नैनीताल में और एक पिथौरागढ़ में। टनल पार्किंग कुल 10 स्थानों पर बनेगी- एक बागेश्वर में, दो नैनीताल में, एक पौड़ी में, एक रुद्रप्रयाग में, तीन टिहरी में और दो उत्तरकाशी में।
यह भी पढ़ें - Lamborghini: भूतिया लेम्बोर्गिनी की रहस्यमयी हरकत! बिना ड्राइवर खुद चल पड़ी सुपरकार, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें - Petrol Pump: पेट्रोल भरवाते समय ये गलतियां न करें, छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें - Modi-Putin Car: न मर्सिडीज, न रेंज रोवर, आखिर फॉर्च्यूनर ही क्यों बनी मोदी-पुतिन की सवारी? जानें असल वजहें