फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Second Hand Car Tips: पुरानी गाड़ी खरीदने का है प्लान? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, मिलेगी नई जैसी कंडीशन

Sat, 07 Mar 2026 03:38 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Second hand car buying guide 2026: क्या आप जानते हैं कि एक गलत पुरानी कार आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है? एक्सपर्ट कहते हैं कि 2026 में पुरानी गाड़ी खरीदना फायदे का सौदा तो है, लेकिन बिना मैकेनिक जांच और हिस्ट्री रिपोर्ट के हाथ डालना जोखिम भरा हो सकता है। यहां जानें बजट से लेकर रीसेल वैल्यू और इंश्योरेंस तक, सब कुछ जो आपको एक परफेक्ट डील क्रैक करने में मददगार साबित हो सकती है...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में नई कारों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में कई लोग अब सेकंड-हैंड कार खरीदने को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। सही तरीके से जांच-पड़ताल करने पर पुरानी कार खरीदना एक किफायती और समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन


सबसे पहले तय करें अपना बजट
पुरानी कार खरीदते समय सबसे पहला कदम बजट तय करना होता है। ध्यान रखें कि कुल खर्च में केवल कार की कीमत ही शामिल नहीं होती, बल्कि री-रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस, सर्विसिंग और रिपेयर, एक्सेसरीज (सीट कवर, इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि) इन चीजों पर भी खर्च आता है। इसलिए पहले से पूरा बजट तय करना जरूरी है।

ये भी पढ़े: रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो: महिंद्रा बोलेरो पिकअप का खतरनाक स्टंट, पाइपों के सहारे पार की गहरी खाई
विज्ञापन


अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें कार
हर खरीदार की जरूरत अलग होती है, इसलिए कार का चुनाव भी उसी हिसाब से करना चाहिए। खरीदने से पहले खुद से ये सवाल जरूर पूछें कि क्या कार रोजाना शहर में चलानी है या हाइवे के लिए चाहिए? क्या आपको ज्यादा माइलेज चाहिए या ज्यादा स्पेस? या फिर कौन सा फ्यूल टाइप सही रहेगा,  पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक? आपको कौन-सी कार चाहिए। इसके अलावा ट्रांसमिशन भी जरूर तय करें मैनुअल या ऑटोमैटिक।

रीसेल वैल्यू और मॉडल की जानकारी लें
कार देखने जाने से पहले उस मॉडल के बारे में अच्छी तरह रिसर्च कर लें। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे मॉडल की रीसेल वैल्यू, आम समस्याएं, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, सर्विसिंग का खर्च। इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और लोकल डीलरों की कीमतों की तुलना करना भी जरूरी है।

गाड़ी की पूरी तरह जांच और टेस्ट ड्राइव करें
ऑनलाइन फोटो देखकर कार खरीदना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए गाड़ी को खुद जाकर चेक करना जरूरी है। इसके लिए बॉडी पर जंग, डेंट या रंग का फर्क, टायर की स्थिति, दरवाजे, लाइट और विंडो का काम, डैशबोर्ड के सभी फीचर्स जरूर चेक करें। इसके बाद कम से कम पांच से दस किमी की टेस्ट ड्राइव जरूर करे। साथ ही क्लच, गियर, ब्रेक, स्टीयरिंग और सस्पेंशन की जांच करें।

ये भी पढ़े: Car 360° View: कार के ऊपर कैमरा नहीं फिर भी टॉप व्यू? जानें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम कैसे दिखाता है पूरी गाड़ी
विज्ञापन


वाहन का इतिहास जरूर जांचें
कार खरीदने से पहले उसके इतिहास की जांच करना बेहद जरूरी है। उसके लिए देखें कि उसका कोई दुर्घटना का रिकॉर्ड तो नहीं है। इंश्योरेंस क्लेम चेक करें। मालिक कितने बदल चुके हैं और सर्विस रिकॉर्ड देखें। इससे पता चलता है कि गाड़ी पहले कितनी अच्छी स्थिति में रही है।

सही बाजार कीमत का पता लगाएं
जिस कार को आप खरीदना चाहते हैं, उसकी सही मार्केट कीमत का पता लगाना भी जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन प्राइस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें, लोकल डीलरों से कीमत की तुलना करें। अगर कोई डील बहुत सस्ती लग रही है तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें छिपी समस्याएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें