Ashton Hall ने सोशल मीडिया क्रिएटर योगेंद्र कुशवाहा को दिया Mahindra Thar Roxx
- फोटो : Instagram
Indian Ashton Hall Yogendra Kushwaha: अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल इन दिनों भारत में हैं और लगातार भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैब कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडियन एस्टन हॉल के नाम से मशहूर क्रिएटर योगेंद्र कुशवाहा को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने इंटरनेट पर लोगों को ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एश्टन हॉल और योगेंद्र कुशवाहा नई सजाई गई एसयूवी के सामने खड़े नजर आए। वीडियो में दोनों जश्न मनाते दिखते हैं और बाद में एश्टन खुद SUV में बैठकर छोटी ड्राइव भी करते हैं।
Indian Ashton Hall कौन हैं?
योगेंद्र कुशवाहा सोशल मीडिया पर फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट बनाते हैं। उन्होंने एश्टन हॉल से प्रेरित होकर वीडियो बनाना शुरू किया था और धीरे-धीरे इंडियन एश्टन हॉल के नाम से लोकप्रिय हो गए। अब एश्टन हॉल के साथ उनका यह कोलैब और लग्जरी SUV गिफ्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Mahindra Thar Roxx में क्या खास है?
महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार रॉक्स भारतीय बाजार की सबसे चर्चित एसयूवी में शामिल है। यह एसयूवी खासतौर पर ऑफ-रोडिंग क्षमता और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस एसयूवी में कई मॉडर्न फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स, लेबल-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जबकि डीजल वर्जन में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मौजूद हैं। कंपनी 4x4 सिस्टम केवल डीजल वेरिएंट्स में ऑफर करती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.39 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22.82 लाख रुपये तक जाती है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इसका नया Star Edition भी लॉन्च किया है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए एस्थेटिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिफ्ट
एश्टन हॉल की ओर से दिया गया यह सरप्राइज गिफ्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे ड्रीम गिफ्ट और हार्ड वर्क रिवार्ड जैसे कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं।