डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
क्या अमेरिकी वाहन उद्योग ने पहले भी ऐसी मांग की है?
- अमेरिकी वाहन उद्योग पहले भी ट्रंप प्रशासन के सामने चीनी वाहन कंपनियों को लेकर अपनी चिंताएं रख चुका है। हालांकि, इस बार छह प्रमुख व्यापारिक संगठनों का एक साथ आना उद्योग के अधिक व्यापक और एकजुट रुख को दर्शाता है।
- इन संगठनों में अमेरिका में काम करने वाले प्रमुख वाहन निर्माता, कलपुर्जा आपूर्तिकर्ता और करीब 17,000 अधिकृत वाहन विक्रेता शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि अमेरिकी वाहन क्षेत्र देश के औद्योगिक आधार के लिए महत्वपूर्ण है और इसे कमजोर होने से बचाना जरूरी है।
शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले क्यों महत्वपूर्ण है यह अपील?
यह पत्र ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले सप्ताह वॉशिंगटन में प्रस्तावित मुलाकात से ठीक पहले आया है। ऐसे में अमेरिकी वाहन उद्योग की यह मांग दोनों देशों के बीच वाहन निर्माण, व्यापार और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही चर्चा को सामने लाती है।