फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming SUVs: अब बजट में मिलेगा क्लासिक लुक, जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां; जानें इनके शानदार फीचर्स

Mon, 27 Apr 2026 02:06 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Upcoming SUVs in India: भारत में एसयूवी सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है। अधिकतर लोग ऐसी कार पसंद कर रहे हैं, जो न सिर्फ स्टाइलिश हो, बल्कि खराब सड़कों पर भी आराम से चल सके। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां कई नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस लेख में जानें जल्द लॉन्च होने वाली दमदार गाड़ियों के बारे में...
 
विज्ञापन
upcoming suv - फोटो : renault
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Best Boxy Design SUVs India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही रेनो ब्रिजर, निसान टेक्टन, टाटा स्कारलेट और महिंद्रा विजन जैसी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एंट्री लेने को तैयार है। इन गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत इनकी बॉक्सी और रफ-एंड-टफ डिजाइन है। जो इन्हें सड़क पर एक बड़ी और महंगी एसयूवी जैसा अनुभव देता है। ये गाड़ियां न केवल किफायती होंगी, बल्कि खराब रास्तों पर चलने के लिए भी तैयारी हो सकती हैं। ये एसयूवी खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं जो कम बजट में एक दमदार, मजबूत और प्रीमियम लुक वाली कार चाहते हैं।
विज्ञापन


रेनो ब्रिजर: फैमिली के लिए स्टाइल और स्पेस का कॉम्बिनेशन
रेनो की ब्रिजर एसयूवी खासकर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन की जा रही है। इसका लुक बॉक्सी और मजबूत होगा, जिससे यह छोटी होने के बावजूद बड़ी SUV जैसी फील देगी। फैमिली के लिए भी इसमें अच्छा केबिन स्पेस और आराम मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन में पेट्रोल वेरिएंट के साथ फ्यूचर में इलेक्ट्रिक वर्जन भी आ सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो कम कीमत में स्टाइल और उपयोगिता दोनों चाहते हैं।

निसान टेक्टन: खराब रास्तों के लिए बेहतरीन विकल्प
रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए बनाई जाने वाली इस एसयूवी में ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बॉडी मिलने की संभावना है। इससे यह गांव या खराब सड़कों पर भी आसानी से चल सकेगी। यह एसयूवी उन लोगों के लिए उपयुक्त होगी, जो लंबी दूरी और खराब रास्तों पर भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
विज्ञापन



टाटा स्कारलेट: रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न सेफ्टी
टाटा मोटर्स की स्कारलेट एसयूवी डिजाइन के मामले में सबसे अलग हो सकती है। इसमें पुरानी सिएरा की झलक और मॉडर्न टच देखने को मिल सकता है, जो इसे सबसे अलग बनाता है। इसके अलावा टाटा की गाड़ियों में सेफ्टी का खास ध्यान दिया गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जिससे पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। यह उन ग्राहकों के लिए सही विकल्प होगी जो स्टाइल और सेफ्टी दोनों चाहते हैं।


महिंद्रा विजन एस: छोटी SUV में बड़ों जैसा दम
महिंद्रा एंड महिंद्रा की विजन S एसूयवी अपने दमदार और बॉक्सी डिजाइन की वजह से सुर्खियों में है। यह एसयूवी छोटे साइज में भी बड़ी और मजबूत गाड़ी जैसा फील देने का दावा करती है। इसमें बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, नए फीचर्स और कम्फर्ट मिलने की उम्मीद है। यह उन लोगों के लिए खास होगी जो कम बजट में रियल एसयूवी का अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन


क्यों बढ़ रही है ऐसी एसयूवी की डिमांड?
भारत में सड़कें और ड्राइविंग कंडीशंस अलग-अलग तरह की हैं। जैसे शहरों में भारी ट्रैफिक और गांवों में खराब रास्ते। ऐसे में लोग ऐसी गाड़ी चाहते, जिसे वो दोनों स्थानों पर आसानी से चला सकें। इसके अलावा दावा किया जा रहा है यह नई सब-कॉम्पैक्ट SUVs कम कीमत में आएंगी। जो हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देंगी, साथ ही मजबूत डिजाइन और बेहतर रोड प्रजेंस रखेंगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैमिली और एडवेंचर दोनों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें