Mahindra Thar on Footpath
- फोटो : @SaffronChargers
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया रही?
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने चालक के इस रवैये और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की तीखी आलोचना शुरू कर दी:
- मानसिक परीक्षण की मांग: एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसी एसयूवी खरीदने से पहले ड्राइवर का मेंटल स्टेबिलिटी टेस्ट (मानसिक स्थिरता परीक्षण) अनिवार्य कर देना चाहिए।
- पैदल यात्रियों की सुरक्षा का सवाल: दूसरे यूजर ने निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी या क्षमतावान गाड़ी का मालिक होने से किसी को सड़क पर विशेष अधिकार नहीं मिल जाते। फुटपाथ पर गाड़ी चलाने से पैदल चलने वालों की जान जोखिम में पड़ती है। साथ ही, बाइक सवार को डराने की कोशिश की भी आलोचना की गई।
- मां के रिएक्शन पर टिप्पणी: लोगों ने चालक की मां के रवैये पर भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "अगर मैंने अपनी मां के सामने ऐसी हरकत की होती, तो थप्पड़ पड़ता और बाइक वाले से तुरंत माफी मांगनी पड़ती।"
फुटपाथ से गाड़ी निकालकर ट्रैफिक से बचना भले ही इस ड्राइवर को अपनी समझदारी लग रही हो। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे नागरिक समझ (सिविक सेंस) की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला बताया है।